{"_id":"594bc6514f1c1b505a8b48c1","slug":"bat-action-in-poonch-of-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाक ने फिर किया BAT हमला, 2 जवान शहीद, जवाबी कार्रवाई में 1 आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक ने फिर किया BAT हमला, 2 जवान शहीद, जवाबी कार्रवाई में 1 आतंकी ढेर
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
बैट हमले में 2 जवानों की हत्या
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर एक बार फिर भारतीय सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया है। कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी के रास्ते आतंकी घुसपैठ की कोशिशों के बीच पाकिस्तान की ओर से बैट हमले में पुंछ जिले में 2 भारतीय जवानों की हत्या की गई है। इस हमले की जवाबी कार्रवाई में सेना ने एक कमांडो को मार गिराया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान की शह पर कश्मीर के रास्ते भी हुई घुसपैठ
विज्ञापन
पुंछ जिले में एलओसी पर चक्का द बाग व्यापार केंद्र के पास गुरंग तथा समीला पोस्ट के बीच बैट हमले में दो जवान शहीद हो गए। शहीद होने वालों में 15 मराठालाई के लांस नायक रेड्डी शाही जान तथा यादव रेड्डी शामिल हैं। घायल सचिन मने को एयरलिफ्ट कर उधमपुर सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
बैट भारतीय सीमा में 600 मीटर अंदर तक घुस आई थी जो भारतीय पोस्ट से 200 मीटर दूर थी। जवाबी कार्रवाई में बैट का एक सदस्य ढेर हो गया, जबकि एक अन्य के घायल होने की खबर है।