फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   basit aziz says timing of meeting hurriyat leaders 'not totally right'

हुर्रियत नेताओं से मुलाकात का वक्त गलत था : अजीज

Sun, 28 Sep 2014 02:20 PM IST
Updated Sun, 28 Sep 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
basit aziz says timing of meeting hurriyat leaders 'not totally right'
आखिरकार पाकिस्तान ने शनिवार को स्वीकार कर ही लिया कि भारत में उसके उच्चायुक्त अब्दुल बासित का कश्मीरी अलगाववादी हुर्रियत नेताओं से मुलाकात का वक्त गलत था।
विज्ञापन


बासित ने भारत-पाक विदेश सचिव स्तरीय वार्ता से ठीक पहले हुर्रियत नेताओं से मुलाकात की थी, जिसके बाद भारत ने विरोध जताते हुए वार्ता रद्द कर दी थी।

यह वार्ता 25 अगस्त को इस्लामाबाद में होनी थी। पाक ने तर्क दिया था कि उसके राजनयिकों और हुर्रियत नेताओं के बीच पिछले 30 साल से नियमित मुलाकात होती रही है और इसमें कुछ भी नहीं था।
विज्ञापन

भारत के अनुरोध पर विचार किया जाना चाहिए था

basit aziz says timing of meeting hurriyat leaders 'not totally right'

पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि इस बार शायद हुर्रियत नेताओं से मुलाकात का वक्त पूरी तरह से सही नहीं था क्योंकि कश्मीर मसले पर ठोस वार्ता शुरू होनी थी। उन्होंने कहा कि 25 अगस्त को होनी वाली विदेश सचिव स्तरीय वार्ता में यह प्रमुख मुद्दा था।

उन्होंने कहा कि हुर्रियत नेताओं से मुलाकात नहीं किए जाने का भारत की तरफ से अनुरोध आया था क्योंकि हुर्रियत नेताओं से मुलाकात का यह वक्त सही नहीं था।

पाकिस्तान को संभवत: इस आग्रह पर विचार करना चाहिए था। हालांकि उन्होंने कहा कि नई दिल्ली से पाक उच्चायुक्त को यह संदेश उस वक्त पहुंचा जब हुर्रियत नेता वहां पहले से पहुंच चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed