{"_id":"aca23e7851453e8c06650ed206811d53","slug":"base-camps-getting-ready-for-amarnath-yatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: सजने लगा यात्री आधार शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: सजने लगा यात्री आधार शिविर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 13 Jun 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। यात्रियों के स्वागत के लिए आधार शिविर भगवती नगर में सजावट का काम शुरू हो गया है। शिविर को नई शक्ल दी जा रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार आधार शिविरों में ही यात्रियों को आधुनिक सिस्टम से मौसम की स्टीक जानकारी देने की योजना है। इससे यात्री मौसम के हिसाब से सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग जम्मू के निदेशक आरके वर्मा के अनुसार यात्रा की तैयारियां शुरू की गई हैं। आधार शिविर को तैयार किया जा रहा है। छह साल बाद इस बार 59 दिन की अमरनाथ यात्रा आगामी 29 अगस्त को श्रवण पूर्णिमा पर रक्षाबंधन पर संपन्न होगी। यात्रियों के लिए जम्मू में मुख्य आधार शिविर भगवती नगर रहेगा। यहां यात्रियों को ठहरने के साथ लंगर की सुविधा दी जाती है। यहां रंग रोगन का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
यहां आधार शिविर के अलावा अन्य कई स्थलों पर भी हजारों श्रद्धालु ठहरते हैं। श्री राममंदिर पुरानी मंडी में साधुओं को ठहराने की व्यवस्था रहती है। इस बीच यात्रा के लिए पारंपरिक पहलगाम और बालटाल ट्रैक से बर्फ हटाने का काम तेजी से चल रहा है। मौसम मेहरबान रहा तो आगामी दिनों में ट्रैक को पूरी तरह से क्लीयर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान पहलगाम-चंदनबाड़ी और बालटाल ट्रैक से 7500-7500 श्रद्धालुओं के अलावा पंजतरणी हेलीकाप्टर को मिलाकर रोजाना कुल 15 हजार श्रद्धालुओं को यात्रा की इजाजत होगी। इसके लिए मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा। इस प्रमाणपत्र के बिना किसी भी यात्री को यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी।
अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा को ज्यादा तवज्जो दी जाती है। आगामी दिनों में जम्मू शहर में साधुओं सहित अन्य श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो जाएगा। वर्ष 2014 में 44 दिन चली अमरनाथ यात्रा में 3.72 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दरबार में हाजिरी दी थी।