{"_id":"b6d07f8560aab4f309995a161f1038b8","slug":"base-camp-of-amarnath-yatra-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों के स्वागत के लिए आधार शिविर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों के स्वागत के लिए आधार शिविर तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 26 Jun 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
बाबा बर्फानी के भक्तों को आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। शिविर के सभी तेरह हॉलों में पहली बार एलसीडी लगाई जा रही हैं। जिससे यात्रियों तक सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। इसमें मौसम बिगड़ने की भविष्यवाणी के आधार पर श्रद्धालु यात्रा के बंदोबस्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में एक साथ दो हजार यात्रियों को ठहराने की व्यवस्था रहेगी। शिविर के तेरह बड़े हॉल में एक समय 1300 यात्रियों को ठहराया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा बाहर शेड के नीचे पांच सौ यात्रियों को एडजेस्ट किया जाएगा। शिविर के अलावा शहर में गीता मंदिर, श्री राम मंदिर, पुरानी मंडी सहित अन्य स्थलों पर यात्रियों को ठहराया जाएगा। इसके लिए जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं। शहर के प्रमुख श्री राम मंदिर पुरानी मंडी में एक समय पांच हजार साधों संतों को ठहराने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में दो छोटे और दो बड़े हाल के अलावा 40 कमरे और इतने ही शौचालय हैं। यात्रा के दौरान भगवती नगर स्थित चौथे पुल से अधिकांश यात्रियों को आधार शिविर तक भेजने की व्यवस्था रहती है। पर्यटन विभाग के निदेशक सौजन्य शर्मा के अनुसार आधार शिविर में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।