फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   basantgarh encounter

बसंतगढ़ मुठभेड़ : 10 दिन भी नहीं लगा आतंकियों का कोई सुराग

विज्ञापन
basantgarh encounter
बसंतगढ़ और डूडू में तलाशी अभियान जारी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



उधमपुर। बसंतगढ़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के बाद मंगलवार को 10वें दिन भी तलाशी अभियान जारी रहा, लेकिन अभी तक दहशतगर्दों का कोई सुराग नहीं मिला है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर पहाड़ी और जंगली इलाकों को डॉग स्क्वॉयड, ड्रोन की मदद से खंगाला जा रहा है। सियोजधार टॉप के इलाकों में चप्पे-चप्पे को खंगाला जा चुका है। मंगलवार को सेना, सीआरपीएफ, पुलिस, एसओजी ने चुनाली क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। एसडीपीओ रामनगर मंजीत सिंह ने बताया कि जिस जगह पर आतंकी होने की सूचना मिली थी, वहां मंगलवार को भी तलाशी अभियान चलाया गया। आतंकियों के खात्मे तक अभियान जारी रहेगा।



वीडीजी के परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता



पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन ने सोमवार को बसंतगढ़ के पोनारा इलाके का दौरा किया था। इस दौरान मुठभेड़ में बलिदान हुए वीडीसी मोहम्मद शरीफ के घर जाकर सांत्वना प्रकट की। डीजीपी ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जम्मू जोन आनंद जैन, डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज रईस मोहम्मद भट, एसएसपी जोगिंदर सिंह की मौजूदगी में पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed