{"_id":"663dd3db4bd863fb640203bf","slug":"basantgarh-encounter-case-four-daughters-of-vdg-member-adopted-by-social-welfare-department-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसंतगढ़ मुठभेड़: बलिदानी वीडीजी सदस्य की चार बेटियों को समाज कल्याण विभाग ने लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसंतगढ़ मुठभेड़: बलिदानी वीडीजी सदस्य की चार बेटियों को समाज कल्याण विभाग ने लिया गोद
Fri, 10 May 2024 01:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 10 May 2024 01:29 PM IST
सार
आतंकी मुठभेड़ में बलिदान हुए वीडीजी की पांच में से चार बेटियों को गोद लिया है। इनमें से दो को उधमपुर के बट्टल बालियां स्थित नारी निकेतन में रखा जाएगा, जबकि दो को चार-चार हजार रुपये प्रति माह पढ़ाई के लिए दिए जाएंगे।
विज्ञापन
वीडीजी सदस्य
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला उधमपुर के बसंतगढ़ में आतंकी मुठभेड़ में बलिदान हुए वीडीजी की पांच में से चार बेटियों को गोद लिया है। इनमें से दो को उधमपुर के बट्टल बालियां स्थित नारी निकेतन में रखा जाएगा, जबकि दो को चार-चार हजार रुपये प्रति माह पढ़ाई के लिए दिए जाएंगे। यह जानकारी समाज कल्याण विभाग की अधिकारी कनिका गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि यह पहल जिला उपायुक्त उधमपुर के सहयोग से की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बलिदानी वीडीजी की पांच बेटियां हैं, जिनमें से चार को विभाग ने गोद लिया है। इसके तहत दो बेटियों को समाज कल्याण विभाग की ओर से उधमपुर के बट्टल बालियां क्षेत्र में स्थित नारी निकेतन में रखा जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, मिशन वात्सल्य के तहत उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाया जाएगा। दो अन्य बेटियों को पढ़ाई के लिए हर माह चार हजार रुपये दिए जाएंगे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बलिदानी वीडीजी की चारों बेटियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाई जाएगी।
विज्ञापन