फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Baramulla won the inter district provincial volleyball championship

Jammu News: बारामुला ने जीती अंतर जिला प्रांतीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप

Tue, 09 Sep 2025 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 09 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Baramulla won the inter district provincial volleyball championship
बारामुला। बारामुला की अंडर-14 बालिका वॉलीबॉल टीम ने अंतर-जिला प्रांतीय स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिताब अपने नाम किया है। शोपियां में कुलगाम के खिलाफ रोमांचक फाइनल मुकाबले में बारामूला ने असाधारण कौशल, टीमवर्क और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स जिला बारामुला ने पूरी टीम को उनकी शानदार प्रदर्शन, खेल भावना और प्रतियोगिता के दौरान की गई कड़ी मेहनत के लिए हार्दिक बधाई दी है। यह जीत न केवल युवा एथलीटों की प्रतिभा और समर्पण को दर्शाती है, बल्कि जिले में खेल भावना को भी मजबूत करती है। यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स विभाग जिला बारामुला सभी स्तरों पर युवाओं की खेलों में भागीदारी को प्रोत्साहित करने और समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed