{"_id":"66474dc0a8a74e78df0b2664","slug":"baramulla-lok-sabha-election-omar-abdullah-targets-bjp-says-muslims-being-targeted-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारामुला चुनाव: उमर अब्दुल्ला का भाजपा पर वार, बोले- देश में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारामुला चुनाव: उमर अब्दुल्ला का भाजपा पर वार, बोले- देश में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा
Fri, 17 May 2024 05:59 PM IST
kumar गुलशन कुमार
एएनआई, जम्मू कश्मीर
एएनआई, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 17 May 2024 05:59 PM IST
सार
बारामुला लोकसभा सीट पर 20 मई को मतदान होने जा रहा है। इस सीट पर मुकाबला उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के सज्जाद लोन और जेल में बंद इंजिनियर राशिद के बीच माना जा रहा है।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं। बांदीपोरा क्षेत्र बारामुला लोकसभा सीट का हिस्सा है।
विज्ञापन
उमर ने कहा , 'मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है... अगर मुसलमान हिंदुओं के गहने चुरा लेंगे... वे हिंदुओं की जमीन ले लेंगे...चुनाव मोदी और राहुल गांधी और विकास और जिहाद के बीच है...मानो मुसलमान जिहाद के अलावा कुछ नहीं जानते...तो क्या हम विकास में हिस्सा नहीं लेना चाहते?''
विज्ञापन
बारामुला लोकसभा सीट पर 20 मई को मतदान होने जा रहा है। इस सीट पर मुकाबला उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के सज्जाद लोन और जेल में बंद इंजिनियर राशिद के बीच माना जा रहा है।
विज्ञापन
#WATCH | Bandipore, J&K: Addressing a public meeting, National Conference Vice President & Candidate From Baramulla Lok Sabha Seat, Omar Abdullah says, Muslims are being targeted...If Muslims come, they will steal the jewellery of Hindus...If Muslims come, they will take the land… pic.twitter.com/BcuBWJnrDP
— ANI (@ANI) May 17, 2024