फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Baramulla has highest corona infection rate, Jammu has the highest number of deaths in the last seven days

बारामुला में उच्च संक्रमण दर सबसे अधिक, पिछले सात दिन में जम्मू में सबसे अधिक मौतें

Tue, 13 Apr 2021 12:25 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 13 Apr 2021 12:25 PM IST
सार

  • श्रीनगर में सबसे ज्यादा स्थानीय संक्रमित मामले
  • सांबा में सबसे निम्न स्तर पर दैनिक टेस्ट

विज्ञापन
Baramulla has highest corona infection rate, Jammu has the highest number of deaths in the last seven days
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में तेजी से कोरोना संक्रमण के प्रसार के बीच राजधानी श्रीनगर जिला में सबसे अधिक स्थानीय संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। यहां पिछले सात दिन में सर्वाधिक स्थानीय 1592 मामले (इसमें यात्री बाहर हैं) रिपोर्ट हुए हैं, जबकि जिला जम्मू दूसरे नंबर के साथ 885 संक्रमित मामले मिले हैं। उच्च संक्रमण दर में बारामुला सबसे ऊपर हैं, यहां यह दर 8.3 फीसदी तक पहुंच गई है। जिला जम्मू में पिछले सात दिन में सबसे अधिक 8 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन


दैनिक आधार पर प्रति मिलियन आबादी पर निम्न स्तर पर सांबा में 393 ही कोविड टेस्ट हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में रिकवरी दर में भी गिरावट आई है। पिछले 45 दिन के मुकाबले रिकवरी दर 92.86 तक पहुंच गई है, जो मार्च के शुरू में 97.7 फीसदी थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जम्मू-कश्मीर में पिछले सात दिन की कोविड समीक्षा में सामने आया है कि स्थानीय स्तर पर अधिक मामलों में श्रीनगर और जम्मू के बाद बारामुला में 474, बडगाम में 168, कठुआ में 71 और रियासी में 69 मामले मिले हैं।
विज्ञापन


इसी तरह पिछले सात दिन के मृत्युदर में जम्मू के बाद श्रीनगर में 6, अनंतनाग, बारामुला और बड़गाम में 2-2 मौत हुई हैं। प्रति मिलियन पर निम्न कोविड टेस्ट में शोपियां में 507, बांदीपोरा में 1104, बारामुला में 1239, उधमपुर में 1256 और किश्तवाड़ में 638 टेस्ट हो रहे हैं। पिछले 45 दिन में जम्मू कश्मीर में 12877 नए संक्रमित मामले मिले हैं। इस दौरान 76 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। जम्मू कश्मीर में मौजूदा कोविड मृत्युदर 1.45 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर एलजी: घाटी में फिर लौटा लाइट,कैमरा और एक्शन, जनिए क्या है खास बात


कोविड की दूसरी लहर को हल्के में नहीं लें
माइक्रोबायोलॉजी विभाग जीएमसी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संदीप डोगरा का कहना है कि देश व्यापी स्तर पर कोविड की दूसरी लहर को हल्के में नहीं लेना चाहिए। मास्क, सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन का कड़ाई से पालन किया जाए। जिन लोगों ने पहली और दूसरी कोविड डोज ली है, उन्हें भी कोविड प्रोटोकाल का पूरा पालन करना चाहिए।

संक्रमण के बढ़ते प्रसार पर नियंत्रण पाने के लिए सभी वर्ग के लोगों को अपनी नैतिक जिम्मेदारी से कोविड को लेकर जागरूक होना चाहिए। अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लेकर खुद को कोविड संक्रमण से लड़ने के लिए सक्षम बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed