फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Baramulla Banihal railway line to be electrified in Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर: बारामुला-बनिहाल रेलवे लाइन का होगा विद्युतीकरण, अगले सप्ताह शुरू हो जाएगा काम

Tue, 20 Apr 2021 07:40 PM IST
प्रशांत कुमार एजेंसी, श्रीनगर
एजेंसी, श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 20 Apr 2021 07:40 PM IST
सार

डिवकॉम ने बैठक में मौजूद बडगाम, बारामुला के उपायुक्त, एसएसपी, श्रीनगर के एसएसपी और इरकॉन के महाप्रबंधक को इस परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए चौबीस घंटे काम कराने के लिए कहा।

विज्ञापन
Baramulla Banihal railway line to be electrified in Jammu Kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बारामुला-बनिहाल रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया जाएगा। परियोजना पर काम एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगा। यह जानकारी कश्मीर संभाग के आयुक्त पांडुरंग के पोल ने 137 लंबी इस परियोजना के निष्पादन के लिए बुलाई गई बैठक में चर्चा के दौरान दी।

विज्ञापन


डिवकॉम ने कहा, पहले चरण में बडगाम रेलवे स्टेशन से बारामुला की ओर विद्युतीकरण का काम शुरू किया जाएगा, जबकि श्रीनगर और दक्षिण कश्मीर जिले के बनिहाल रेलवे स्टेशन को अगले चरणों में कवर किया जाएगा।
विज्ञापन


परियोजना के सुचारु निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए, पोल ने उपायुक्तों और एसएसपी को निर्देश दिया कि वे अपने -अपने क्षेत्रों में संबंधित सभी एजेंसियों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करें। पोल निर्माण और तार बिछाने के कार्यों को पूरा करने के लिए कार्यबल के साथ दिन और रात (दो शिफ्ट में) काम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कोरोना ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड: जम्मू-कश्मीर में पहली बार मिले इतने संक्रमित, रिकवरी दर गिरी

ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्राः पवित्र गुफा से आईं दुर्लभ तस्वीरें, घर बैठे कीजिए बाबा बर्फानी के दर्शन

जेड मोड़ और जोजिला सुरंगों की कार्य प्रगति जानी

इस बीच, एनएचआईडीसीएल की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए पोल ने अधिकारियों की एक अन्य बैठक में कश्मीर को लद्दाख क्षेत्र से जोड़ने के लिए जेड मोड़ और जोजिला सुरंगों के काम की गति और प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान सभी बाधाओं को दूर करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने एनओसी का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने, मुआवजे के साथ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

डल झील के किनारे, अतिक्त्रस्मणों को हटाने का निर्देश
डिवकॉम ने डल झील के किनारे अवैध अतिक्रण कर बने स्टॉल समेत सभी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। डल झील के संरक्षण की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए, पोल ने जल निकाय के साथ-साथ बुलेवार्ड और फॉरेशोर रोड से सभी अवैध अतिक्रमण स्टालों सहित सभी अवैध अतिक्रमणों को हटाने के लिए लगातार अभियान चलाने पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें- गुमनामी में ऐतिहासिक राम मंदिर: यादों का किस्सा बनकर रह गया मंदिर का 50 प्रतिशत हिस्सा    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed