{"_id":"6435c4c58345e8235b0ec6b5","slug":"bar-council-bar-association-jammu-news-c-10-jam1006-90238-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: धमकियों और मारपीट की जानकारी दें वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: धमकियों और मारपीट की जानकारी दें वकील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन से बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने रिपोर्ट मांगी है। इसमें कहा गया है कि ऐसे कितने मामले हैं, जिनमें वकीलों को धमकी मिली या किसी अपराधी या अन्य ने मारपीट की। हालांकि अभी बार एसोसिएशन ने कोई रिपोर्ट नहीं बनाई।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपील की गई है कि अदालतों में वकीलों और स्टाफ की सुरक्षा के लिए नई व्यवस्था लागू की जाए। बार काउंसिल की अर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार करते हुए उक्त मामलों की सूची मांगी। जम्मू हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम शर्मा का कहना है कि ऐसे मामलों का आंकड़ा नहीं है, लेकिन इसे जुटाने के लिए जल्द बैठक करेंगे।
कई बार अदालतों में मारपीट के मामले आ चुके हैं सामने
अदालतों में मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यहां तक कुख्यात अपराधियों की पेशी के वक्त गोली चलाने, भाग जाने या फिर गुर्गों के हमले हो चुके हैं। इससे वकीलों के बीच असुरक्षा का माहौल बन जाता है। ऐसे में बार काउंसिल चाहती है कि अदालतों में एक मजबूत सुरक्षा ढांचा हो।