फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bar Association will organize a conclave for restoration of statehood

Jammu News: स्टेटहुड बहाली के लिए कॉन्क्लेव करेगी बार एसोसिएशन

विज्ञापन
Bar Association will organize a conclave for restoration of statehood
जम्मू। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग तेजी करेगी। एसोसिएशन इस मुद्दे को लेकर कॉन्क्लेव करने जा रही है। जिसमें जम्मू संभाग की तमाम जिला एवं उप जिला स्तर की एसोसिएशन को आमंत्रित किया जा रहा है। इसके आधार पर एसोसिएशन भविष्य की रणनीति तैयार करेगी। हम इससे निपटने के लिए एक समन्वय समिति बनाएंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष निर्मल कोतवाल का कहना है कि दोहरी सरकार की वजह से वकीलों के कई हित प्रभावित हो रहे हैं। एडवोकेट जनरल की नियुक्ति तक नहीं हो रही। लोगों से जुड़े हुए कई कार्य नहीं हो रहे हैं। हम किसी की सरकार के समर्थन में नहीं है। सरकार चाहे किसी की भी हो। लेकिन सरकार के पास सभी अधिकार होने चाहिए। जम्मू में जिस तरह की स्थिति है, उसका एक ही कारण है। हम चाहते हैं कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाया जाए। इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय का एक निर्णय और भारत सरकार का एक वचन भी है। जम्मू कश्मीर के लोग चिंतित हैं। हमारा बार एसोसिएशन भारत सरकार से आग्रह करता है कि वह जल्द ही जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करे ताकि यहां के लोगों को राहत मिल सके। हम एक व्यक्ति का शासन चाहते हैं। आईएएस अधिकारियों द्वारा संचालित प्रशासन का ध्यान रखना जरूरी है। स्थानीय अधिकारियों को अधिक जिम्मेदारी दी जानी चाहिए क्योंकि वे यहां के हालात से परिचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed