फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bar association meet to chief justice

Jammu News: मुख्य न्यायाधीश से मिले बार एसो. आरएस पुरा के प्रतिनिधि

Wed, 24 Jul 2024 05:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 24 Jul 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
bar association meet to chief justice
मुख्य न्यायाधीश ने दिया समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आरएस पुरा। बार एसोसिएशन आरएस पुरा के निर्वाचित बार सदस्यों ने मुख्य न्यायाधीश ताशी रबिस्तान से मुलाकात की। इस दौरान बार एसोसिएशन ने मुंसिफ कोर्ट आरएस पुरा में स्थायी अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश की मांग की।


बार एसोसिएशन आरएस पुरा के अध्यक्ष राज कमल थकयाल, उपाध्यक्ष सोनिका गुप्ता, महासचिव डीके रैना और कैशियर डीके मोटन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य न्यायाधीश को मुंसिफ कोर्ट आरएस पुरा में जिला और सत्र न्यायाधीश की आवश्यकता के बारे में अवगत करवाया। बार के सदस्यों ने इस तथ्य पर भी जोर दिया कि मुंसिफ कोर्ट, आरएस पुरा में अभ्यास करने वाले वकीलों की संख्या लगातार बढ़ रही है और वर्तमान में 56 है। मुख्य न्यायाधीश ने बार एसोसिएशन आरएस पुरा की मांगों को धैर्यपूर्वक सुना। मुख्य न्यायाधीश ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एडवोकेट ज्योति मजोत्रा, परमजीत, रोहित चौधरी, रीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed