फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bar association

आज काम पर लौटेंगे वकील, कई अब भी खफा

विज्ञापन
bar association
जम्मू। हाईकोर्ट जम्मू समेत अन्य अदालतों में 45 दिन बाद कामकाज सोमवार से फिर बहाल हो जाएगा। वकीलों के काम पर लौटने के साथ ही रौनक लौट आएगी। वकीलों ने जनरल हाउस की बैठक में सर्वसहमति से कुछ दिन के लिए कामकाज बहाल करने का निर्णय लिया है। लेकिन बहुमंजिला इमारत के निर्माण और सभी अदालतें एक ही छत के नीचे चलाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही है। जनरल हाउस की बैठक में हुए फैसले से कुछ वकील अब भी सहमत नहीं हैं, जो कामकाज बहाल करने के मूड में नहीं हैं।
विज्ञापन

सनद रहे कि जनरल हाउस की बैठक में यह तर्क दिया गया कि मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीशों से मंथन और हस्तक्षेप करने के बाद आंदोलन स्थगित किया है। लेकिन यहीं आश्वासन एक हफ्ता पहले भी बार एसोसिएशन को मिला था। मुख्य न्यायाधीश ने बार एसोसिएशन से कहा था कि उनकी मांगों को हल करने के लिए उच्च स्तर पर बात की गई है। जैसे ही इस बात को जनरल हाउस में बार की तरफ से रखा गया तो बड़ी संख्या में वकीलों ने इस बात को नकार दिया और आंदोलन जारी रखा। यहां तक कि आंदोलन को तेज करने और इसे प्रभावी बनाने के लिए एनफोर्समेंट कमेटी भी बनाई गई। लेकिन शनिवार को फिर से यह बात जनरल हाउस में रखी गई और सर्वसहमति से फैसला लिया गया कि कामकाज बहाल होगा।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीशों ने मामले में हस्तक्षेप किया है। कुछ दिन का समय मांग कर काम पर लौटने की बात कही है। उनकी मांग को उच्च स्तर पर उठाया जाएगा और इसका जल्द ही अच्छा नजीता आएगा। इस आश्वासन पर कामकाज बहाल किया जाएगा। कुछ दिन देखेंगे, यदि कुछ नहीं हुआ तो फिर से आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरजीत सिंह, महा सचिव, बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed