फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bantalab, lack of water, protest

Jammu News: पेयजल समस्या पर चौक पर बैठ गए लोग, लगाया जाम

विज्ञापन
bantalab, lack of water, protest
बनतालाब। डंगा चौगान सलाथिया के लोगों ने कौल कंडोली चौक में मंगलवार को धरना देकर जाम लगा दिया। वे पीने के पानी की कमी का विरोध कर रहे थे। सुबह से ही महिलाएं धरने पर बैठ गईं और जलशक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर तहसीलदार सुमित कोहली व जलशक्ति विभाग के आला अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन पर लोगों ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान अनुराधा ने कहा कि मोहल्ले में पीने के पानी की कमी है। कई दिन तक नहीं आ रहा, ऐसे में निजी टैंकरों से पानी खरीद रहे हैं। तीन दिन पहले चेतावनी दी थी कि अगर पानी की सप्लाई ठीक नहीं की गई तो धरना देंगे। इसके बावजूद समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

कृष्णा देवी के अनुसार हर घर जल से नल योजना नगरोटा में असफल है। लोग भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया है कि करोड़ों रुपये के फंड का इस्तेमाल कहां किया जा रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed