फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bank branch sealed due to parking problem

पार्किंग न होने पर बैंक की शाखा सील

Tue, 08 Dec 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 08 Dec 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
bank branch sealed due to parking problem

नगर निगम के खिलाफवर्जी विंग ने मंगलवार को रिहाड़ी की मुख्य सड़क पर स्थित एक कामर्शियल बिल्डिंग को सील कर दिया। बताया जाता है कि उक्त इमारत में जेएंडके कंट्रोल आफ बिल्डिंग आपरेशन एक्ट 1988 के नियमों का पालन नहीं किया गया था। इसी इमारत में बैंक की शाखा है।

विज्ञापन


निगम की कार्रवाई से बैंक के ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और बैंक का कामकाज प्रभावित हुआ। इमारत के सामने व्यस्त व संकीर्ण सड़क होने और वहां हमेशा वाहनों के खड़े होने के कारण अकसर हादसे हो रहे थे।
विज्ञापन


नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर (एडमिन) आरएस जम्वाल के अनुसार व्यवसायिक इमारत में पार्किंग नहीं थी। बैंक की शाखा में आने वाले ग्राहक सड़क पर ही वाहन खड़े करते थे। इससे लगातार हादसे हो रहे थे। कुछ हादसों में स्कूली बच्चे भी जख्मी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवाम की परेशानी और शिकायतों को ध्यान में रखते हुए निगम ने इमारत के मालिक को नोटिस जारी किया था, लेकिन कोई व्यवस्था  नहीं की गई। इसी कारण निगम ने कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि इसी रोड पर अन्य कई व्यावसायिक इमारतें हैं, जिन पर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

उधर,  बैंक के अधिकारी का कहना था कि निगम की कार्रवाई से शाखा में कामकाज प्रभावित हुआ है। चूंकि मामला निगम और इमारत के मालिक के बीच है, इसलिए वह असहाय हैं। वैसे उनकी कोशिश है कि जल्द बैंक की शाखा का कामकाज शुरू हो जाए।


मंगलवार की सुबह ज्वाइंट कमिश्नर के नेतृत्व में खिलाफवर्जी की टीम मौके पर पहुंची और बैंक खुलने से पहले ही इमारत को सील कर दिया। इस दौरान बैंककर्मी और कुछ ग्राहक भी पहुंच गए, लेकिन उन्हें बाहर ही रुकना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed