{"_id":"60ef44768ebc3ebf593513b6","slug":"banihal-kazigund-tunnel-jammu-city-news-jmu239466586","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकार्पण के लिए तैयार बनिहाल काजीगुंड टनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकार्पण के लिए तैयार बनिहाल काजीगुंड टनल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर साढ़े आठ किलोमीटर लंबी बनिहाल काजीगुंड सुरंग लोकार्पण के लिए पूरी तरह से तैयार है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने केंद्र व प्रदेश सरकार को इस बाबत सूचित कर दिया है। इस सुरंग का लोकार्पण अब ऑफलाइन करना हैं या ऑनलाइन, और किस दिन करना है? इसका फैसला अब सरकार लेगी।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक रोहिन गुप्ता का कहना हैं कि बनिहाल काजीगुंड हाईवे सुरंग हर टेस्ट में सफल रही है। और अब लोकार्पण के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिलहाल जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बरसात के मौसम में भूस्खलन की समस्या से जवाहर टनल के बंद होने से बनिहाल काजीगुंड टनल से वाहनों को गुजारा जा रहा है।
2100 करोड़ की अनुमानित राशि से तैयार हुई सुरंग से जम्मू-श्रीनगर की दूरी 25 किलोमीटर कम होगी और इससे करीब डेढ़ घंटे की बचत होगी। यह प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए भी गेम चेंजर साबित होगी। सुरंग का एक छोर काजीगुंड और दूसरा बनिहाल में खुलता है। इससे स्थानीय लोगों की भी आवाजाही में समय और पैसे की बचत होगी।
विज्ञापन
ट्रक चालक सुरेंद्र सिंह के अनुसार सुरंग के चालू होने के बाद ड्राइविंग पहले से आसान और सुरक्षित हो जाएगी। अभी तक इस हिस्से में सीधी चढ़ाई वाले और घुमावदार रास्तों से गुजरना पड़ता था। बरसात के मौसम व सर्दियों में भूस्खलन व फिसलन के चलते पहले बहुत दिक्कत आती थी। लेकिन, अब बनिहाल काजीगुंड टनल से पुरानी समस्याएं नहीं आएगी।
सात साल में बनकर तैयार हुई सुरंग
बनिहाल काजीगुंड सुरंग का निर्माण कार्य 2014 में शुरू हुआ था। लेकिन, सही मायनों में इसने रफ्तार 2016 में पकड़ी। यह सुरंग जम्मू कश्मीर के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे से ही यातायात के अलावा जरूरी सामान की आवाजाही होती हैं। सेना के जवानों के लिए भी यह सड़क आने जाने का मुख्य जरिया है।
ऑनलाइन लोकार्पण कर सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी
बनिहाल काजीगुंड हाईवे टनल का लोकार्पण आगामी कुछ दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। कोरोना काल के चलते ऑफलाइन लोकार्पण की संभावना कम ही हैं।