फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bandipora Gurez road closed due to various avalanches 120 stranded people airlifted

जम्मू कश्मीर: विभिन्न हिमस्खलनों से बांदीपोरा-गुरेज सड़क बंद, 120 फंसे लोगों को किया गया एयरलिफ्ट

Sun, 17 Mar 2024 05:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 17 Mar 2024 05:49 PM IST
सार

बांदीपोरा जिला प्रशासन बांदीपोरा ने गुरेज सेक्टर के बर्फ से घिरे कंजालवान इलाके से फंसे हुए 120 यात्रियों के लिए विशेष हवाई उड़ानों की व्यवस्था की।

विज्ञापन
Bandipora Gurez road closed due to various avalanches 120 stranded people airlifted
फाइल - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में गुरेज के लिए जाने वाली सड़क अलग-अलग हिमस्खलन के चलते बंद हो गई है। इसके चलते फंसे लोगों को एयरलिफ्ट कर बादीपोरा पहुंचाया गया। वहीं, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र में मार्ग को बहाल करने के लिए जुट गया है।

विज्ञापन


बांदीपोरा जिला प्रशासन बांदीपोरा ने गुरेज सेक्टर के बर्फ से घिरे कंजालवान इलाके से फंसे हुए 120 यात्रियों के लिए विशेष हवाई उड़ानों की व्यवस्था की। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 60 यात्रियों को बांदीपोरा से कंजालवान और 60 यात्रियों को कंजालवान से बांदीपोरा पहुंचाया गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि हाल ही में इस क्षेत्र में कई छोटे हिमस्खलन हुए हैं, जिससे जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सड़कों पर बर्फ जमा हो गई है, जिससे निवासियों को आवाजाही करने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने बर्फ हटाने का काम शुरू करने के लिए अधिकारियों को धन्यवाद दिया और कहा कि स्थानीय बाजारों में आवश्यक वस्तुओं की कमी दूर हो रही है, इससे स्थानीय लोगों की समस्याएं कम हो जाएंगी।

विशेष रूप से राजदान दर्रे पर भारी बर्फबारी के कारण गुरेज-बांदीपोरा पहले महीनों तक बंद रहता था, लेकिन इस साल सर्दियों की कठोर अवधि शुष्क होने के कारण सड़क फरवरी के आखिरी सप्ताह तक खुला रही, लेकिन अभी मार्ग बंद है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed