{"_id":"e8bb00ba385f7c7c0232b80ac88046fe","slug":"band-with-musical-immersion-of-idols-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंड बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंड बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन
अख्ानूर/ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2014 01:54 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को चिनाब दरिया में विभिन्न कसबे, गांवों से श्रद्धालु भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान बैंड बाजों के बीच गणपति बप्पा मोरया के जयघोष की गूंज रही। विसर्जन के समय प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
साथ ही भगवान गणेश से अगले वर्ष खुशहाली और अमन के साथ आने की कामना की। सेना की विभिन्न यूनिटों से भी जवान भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए घाट पहुंचे। सांबा, आरएस पुरा, जम्मू, बिश्नाह, विजयपुर आदि जगहों से भी श्रद्धालु बैंड बाजों पर थिरकते हुए प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
श्रद्धालु रवि, अजय कुमार ने बताया कि गणेश महोत्सव के लिए वह हर वर्ष बेसब्री से इंतजार करते हैं। जैसे-जैसे गणेश महोत्सव का समय नजदीक आता है, उनका उत्साह बढ़ता जाता है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों का इसमें काफी सहयोग होता है।
विज्ञापन