जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। पुलिस बैडमिंटन हॉल में खेले गए टूर्नामेंट में अंडर-15 ब्वॉय-गर्ल्स वर्ग में युगल मुकाबले हुए।
ब्वॉय अंडर 15 में कनिष्क माल और कृतिक गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि कर्ण और दिवेश ने रजत और हर्ष, विवान चिब, आयुष और आर्यन ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों के वर्ग में सुहानी शर्मा और गनिया सिंह ने स्वर्ण पदक जीता जबकि डाॅयमेंड राजपूत और प्रिशा अग्रवाल ने रजत पदक जीता जबकि आर्या गुप्ता, अक्षिनी मन्हास, भव्या वजीर और सानवी ने रजत पदक जीता। टूर्नामेंट के समापन समारोह में मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया। युवा पीढ़ी को खेलों में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने और नशे से दूर रहने को प्रेरित किया। टूर्नामेंट में जम्मू संभाग में कुल 94 प्रतिभागी शामिल हुए, जिसमें 72 लड़के और 22 लड़कियां थीं। शनिवार को टूर्नामेंट का उद्घाटन एडीजीपी जम्मू जोन आनंद जैन ने किया था। ब्यूरो