{"_id":"68b61114901e9553c4018ee3","slug":"badminton-ranking-tournament-begins-jammu-news-c-10-lko1027-701910-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट का आगाज
विज्ञापन
बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान मुकाबला खेलने खिलाड़ी स्रोत एसोसिएशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ऑल जम्मू-कश्मीर सीनियर एवं जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट का सोमवार को आगाज हुआ। पहले दिन खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। जम्मू-कश्मीर बैडमिंटन एसोसिएशन ने जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया है।
एमए स्टेडियम जम्मू के बैडमिंटन हॉल में उद्घाटन समारोह हुआ। चार दिवसीय टूर्नामेंट चार सितंबर तक चलेगा। इसमें प्रदेश से लगभग 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का नॉर्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए जम्मू-कश्मीर की टीम में चयन होगा। उद्घाटन समारोह में जम्मू-कश्मीर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ओडी शर्मा मुख्य अतिथि थे। टूर्नामेंट में अंडर-19 वर्ग के अलावा सीनियर पुरुष व महिला वर्ग के एकल, युगल और मिश्रित युगल मुकाबले खेले जा रहे हैं। पहले दिन के मुकाबलों में बॉयज अंडर 19 में नवीद अहमद (पहलगाम) ने अबरार तौसीफ (श्रीनगर) को 21-15, 21-16 से हराया।
गर्ल्स सिंगल अंदर-19: जिनिया लोन (श्रीनगर) ने श्रेया गुप्ता को 21-11, 21-13 से मात दी। समक्ष एवं जिना (श्रीनगर) ने विवान एवं पावनी को 21-8, 21-8 से शिकस्त दी। सीनियर पुरुष एकल वैभव मेहता ने बृजेश्वर को 21-9, 21-12 से पराजित किया। पुरुष युगल विपुल एवं साहिल ने लक्ष एवं समीर (रियासी) को हराया।