{"_id":"6133029f8ebc3ec91c3f16bf","slug":"badminton-hall-inside-mini-stadium-udhampur-city-in-jammu-division-will-be-improved-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर: 13 लाख रुपये से सुधरेगी मिनी स्टेडियम की हालत, भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिलने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर: 13 लाख रुपये से सुधरेगी मिनी स्टेडियम की हालत, भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिलने का इंतजार
Sat, 04 Sep 2021 10:52 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:52 AM IST
सार
हॉल के अंदर मैटिंग की हालत को सुधारा जाएगा, ताकि खिलाड़ी बिना किसी परेशानी खेल सकें। हॉल के अंदर बड़ी लाइटें लगाई जाएंगी, इससे खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी। हॉल में एग्जास्ट फैन ज्यादा क्षमता के लगाए जाएंगे। इसके साथ अन्य कई तरह के काम किए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जम्मू संभाग में उधमपुर शहर के मिनी स्टेडियम के अंदर स्थित बैडमिंटन हॉल की हालत को जल्द सुधारा जाएगा। इसके लिए 13 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। इसकी हालत सुधरने के बाद खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ बैडमिंटन हॉल के अंदर प्रदेश स्तर की बैडमिंटन व टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
करीब 20 वर्ष पहले खेल विभाग ने इनडोर खेलों को बढ़ावा देने के लिए मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन हॉल का निर्माण किया था। इसके बाद लगातार खिलाड़ियों और खेल विभाग ने इसका इस्तेमाल किया गया। शहरवासी इसे लगातार इस्तेमाल करते रहे, लेकिन खेल विभाग ने हॉल के रख रखाव के लिए न तो कोई कर्मचार नियुक्त किया और न ही मिनी स्टेडियम में चौकीदार नियुक्त किया गया। जैसे जैसे दिन गुजरते गए रख रखाव के अभाव में बैडमिंटन हॉल की हालत खस्ता होती गई।
विज्ञापन
2012 में खेल विभाग ने 14.5 लाख रुपये में इसकी मरम्मत करवाई। लेकिन मरम्मत के बाद भी कई तरह की कमियां रह गईं। जिसके कारण खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। हॉल के अंदर मैटिंग सही तरह से नहीं की गई। इसके साथ एग्जास्ट फैन भी छोटे और कम क्षमता के लगाए गए। सबसे बड़ी परेशानी लाइट की थी, जोकि कम क्षमता की लाइटें लगाने के बाद कई वर्षों से सामने आ रही है। इन कमियों को दूर करने व हालत सुधारने को लेकर अब खेल विभाग फिर से इसकी हालत सुधारेगा। खेल विभाग ने इसके लिए 13 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेज दिया है।
विज्ञापन
बैडमिंटन हॉल की हालत को सुधारने के लिए विशेष तौर पर प्रयास किया जा रहा है। इसके प्रस्ताव को मंजूरी मिलने का इंतजार है। मंजूरी मिलने के बाद इसकी हालत सुधारने का काम शुरू कर दिया जाएगा। -स्वर्ण सिंह, डिस्ट्रिक्ट यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, उधमपुर