{"_id":"6525aa41b408ca536c0fe346","slug":"badminton-competition-samba-news-c-289-1-sjam1009-851-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन : अंडर 19 व 17 वर्ग में उधमपुर चैंपियन, कठुआ उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन : अंडर 19 व 17 वर्ग में उधमपुर चैंपियन, कठुआ उपविजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-अंडर 14 वर्ग के मुकाबले में जम्मू की टीम ने सांबा को हराया
-रानी सुचेत सिंह इंडोर स्टेडियम में अंतर जिला संभाग स्तरीय प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। युवा सेवा एवं खेल विभाग ने कस्बे के रानी सुचेत सिंह इंडोर स्टेडियम में अंतर जिला संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता करवाई। इसमें लड़कों के अंडर 19 और 17 के बैडमिंटन मुकाबले में उधमपुर की टीम चैंपियन रही।
प्रतियोगिता में जम्मू संभाग के 10 जिलों के कुल 136 लड़कों ने प्रतिभा के जौहर दिखाए। अंडर 19 आयु वर्ग में उधमपुर की टीम विजयी रही। कठुआ उपविजेता रहा। तीसरे स्थान पर जम्मू को मिला। वहीं, अंडर 17 वर्ग में भी उधमपुर की सरदारी रही। इस वर्ग में भी कठुआ उपविजेता और जम्मू तीसरे स्थान पर रहा। अंडर 14 वर्ग के मुकाबले में जम्मू की टीम ने जीत दर्ज की। सांबा ने दूसरा और उधमपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुनील कुमार शर्मा की देखरेख में हुए समारोह समारोह में विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।