फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Badminton Championship Organised at MA Stadium

Jammu News: बॉयज अंडर-19 सिंगल में सौरव और वैभव के बीच होगी फाइनल में भिड़ंत

विज्ञापन
Badminton Championship Organised at MA Stadium
- जम्मू जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में तीसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। 39वीं जम्मू जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में तीसरे दिन विभिन्न आयु वर्ग में मुकाबले खेले गए। एमए स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-19 बॉयज सिंगल में सौरव और वैभव के बीच फाइनल में भिड़ंत होगी।
चैंपियनशिप में बॉयज सिंगल अंडर-19 में सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें वैभव मेहता ने बवनदीप को 2-1 से हराया। वैभव ने पहला सेट 21-16 से हारा, लेकिन अगले दो सेट में वापसी करते हुए 21-18 और 21-19 से जीत हासिल की। एक अन्य मुकाबले में शौर्य प्रथम ने शौर्यवीर जसरोटिया को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्का की। गर्ल्स डबल्स अंडर-15 में भी सेमीफाइनल के मुकाबले खेले गए। गनिया और सुहानी की जोड़ी ने श्रण्य और बिदात्री की जोड़ी को 2-0 से हराया।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में डायमंड और एलीना की जोड़ी ने हुनरप्रीत और अक्षनी की जोड़ी को 21-4 और 21-4 से हराया। गर्ल्स सिंगल अंडर-13 में पवनी गुप्ता ने आर्या महाजन को सेमीफाइनल में 21-7 और 21-5 से हराकर फाइनल में जगह पक्का की। पुरुष डबल्स में दो मुकाबले खेले गए। नवनीत-अभिनव और वर्धन- सुभाष की जोड़ी की बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें नवीनत- अभिनव ने 2-1 से जीत हासिल की। नवीनत-अभिनव को पहले सेट में 18-21 से हार मिली। इसके बाद दोनों ने वापसी करते हुए दूसरा सेट 21-18 जबकि तीसरा सेट भी 21-18 से जीत कर मुकाबला अपने नाम किया। एक अन्य मैच में डॉ. बलविंदर और विकास वर्मा ने 2-0 से मैच जीता। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed