{"_id":"68e80de209ef154ee2077b83","slug":"badgam-car-race-dc-taken-action-srinagar-news-c-10-lko1027-734440-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बडगाम में घास के मैदानों पर गाड़ियां दौड़ाना पड़ा महंगा, डीसी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बडगाम में घास के मैदानों पर गाड़ियां दौड़ाना पड़ा महंगा, डीसी ने की कार्रवाई
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले के चाडूरा इलाके के करीब ब्रेनवार मीडो ऑफ-रोड एडवेंचर करने वालों की एक पहली पसंद रहा है। एडवेंचर को पसंद करने वाले कई बाइकर ग्रुप और ऑफ-रोडर इस गंतव्य पर अक्सर रविवार को एडवेंचर करने और यहां के दिलकश नजारों का लुत्फ लेने आते हैं। लेकिन गत रविवार को एक ग्रुप अपनी गाड़ियों में आया था जिन्होंने अपनी कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर साझी की थी लेकिन इन वीडियो को साझा करने के बाद कई लोगों ने उनकी आलोचना की।
एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने कमेंट में लिखा कि क्या कोई इन से पूछ सकता है कि उन्होंने कौन सा ऐसा ट्रेल फॉलो किया जिससे वे अपने विशालकाय वाहनों से हरे-भरे घास के मैदानों को रौंदे बिना ही ब्रेनवार से अश्तर तक पहुंच गए? और वन अधिकारियों ने उन्हें हरे-भरे चरागाहों से होकर भागने की इजाज़त क्यों दी? दरअसल यह सवाल उन वीडियो पर उठे जिनमें उनकी गाड़ियां घास के मैदानों में दौड़ती नजर आई।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर हुई आलोचना के बाद जिला प्रशासन हरकत में आई और उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें नोटिस जारी किया गया। ज़्यादा जानकारी साझा न करते हुए जिला उपयुक्त डॉ बिलाल मोहियुद्दीन ने कहा कि भारतीय वन अधिनियम (आईएफए) की प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई पहले ही शुरू हो चुकी है।