फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bad news for cricket lovers

इस बार जम्मू में नहीं होंगे जेके रणजी ट्राफी के मैच

Mon, 22 Sep 2014 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 22 Sep 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
bad news for cricket lovers

रियासत में बाढ़ के बाद उत्पन्न हुई स्थिति को देखते हुए घरेलू मैदानों पर रणजी ट्राफी मुकाबलों की मेजबानी पर तलवार लटक गई है। बीसीसीआई इन मुकाबलों को मोहाली, पंजाब में शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा है। हर साल जम्मू और श्रीनगर के मैदानों पर रणजी ट्राफी सहित अन्य दूसरी राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट चैंपियनशिप के कई मुकाबले आयोजित किए जाते रहे हैं।

विज्ञापन


जिसमें स्थानीय क्रिकेटरों को घरेलू मैदानों पर बेहतर प्रदर्शन करने में लाभ मिलता रहा है। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव एमएल नेहरू का कहना है कि बीसीसीआई की ओर से अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है। आगामी 26 सितंबर को हो रही बीसीसीआई की बैठक में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले साल रणजी ट्राफी में गोवा, आंध्र प्रदेश, केरल आदि को पछाड़कर जेएंडके की टीम ने क्वार्टर फाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचा था। क्वार्टर फाइनल में उसे पंजाब से हार देखनी पड़ी थी। रियासत के क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका था जब राज्य टीम इस मुकाम तक पहुंच पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कई मुकाबलों में राज्य टीम ने घरेलू मैदानों पर जीत दर्ज की थी। राज्य टीम के कप्तान रहे परवेज रसूल ने कहा कि अगर रणजी ट्राफी के मुकाबलों को राज्य से शिफ्ट किया जाता है तो यह हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा। यह मुकाबले जम्मू के मैदान पर आयोजित किए जाते रहे हैं और वहां हालात सामान्य हैं।


कश्मीर में वैसे ही दिसंबर में सर्दी अधिक होने के कारण अधिकांश रणजी के मुकाबले नहीं होते हैं। अगर रणजी ट्राफी के मुकाबले दूसरी जगह शिफ्ट होते हैं तो राज्य के क्रिकेटरों को होम ग्राउंड का कोई लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्हें बाहर सीधे दूसरे मैदानों पर उतरकर अपना प्रदर्शन करना होगा। घरेलू मैदान पर उन्हें बल्लेबाजी, क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी में काफी मदद मिलती रही है लेकिन बाहरी पिचों पर ऐसी स्थिति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed