{"_id":"5f548cf28ebc3e54bb7835c9","slug":"back-to-village-campaign-in-jammu-and-kashmir-from-october-2-to-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में बैक टू विलेज अभियान दो से 12 अक्तूबर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में बैक टू विलेज अभियान दो से 12 अक्तूबर तक
Sun, 06 Sep 2020 12:47 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
सरकारी प्रवक्ता रोहित कंसल
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर में बैक टू विलेज के तीसरे चरण की शुरुआत होगी। यह कार्यक्रम 12 अक्तूबर तक चलेगा। इससे पहले तीन सप्ताह का प्री बैक टू विलेज अभियान शुरू किया जाएगा। जो दस से बीस सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
श्रीनगर में शनिवार को सरकारी प्रवक्ता रोहित कंसल ने बताया कि बैक-टू-विलेज के तीसरे चरण से पहले तीन सप्ताह का प्री बैक टू विलेज जन अभियान (10 से 20 सितंबर) तक चलाया जाएगा। इसके तीन घटक होंगे। इसमें जन सुनवाई, अधिकार अभियान और उन्नत ग्राम अभियान शामिल होंगे। इसके तहत हर ब्लाक मुख्यालय या पूर्व निर्धारित स्थल पर बुधवार को यौम-ए-ब्लॉक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें जनसमस्याओं को सुनने के साथ उनका मौके पर ही निराकरण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
कंसल ने बताया कि सभी उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बुधवार और रविवार को छोड़कर सुबह दस से रात साढे़ ग्यारह बजे तक अपने कार्यालयों में ही रहेंगे। मंडलायुक्त मंगलवार और गुरुवार को सुबह साढ़े दस से सुबह साढ़े 11 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। डीसी की जिम्मेदारी होगी की सभी 55 योजनाओं की सौ फीसदी जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचे। उन्होंने कहा बैक टू विलेज के दो चरणों में लिए गए फैसलों के अनुसार बजट सभी उपायुक्तों को जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
चार हजार अधिकारियों ने किया था गांवों का दौरा
बैक-टू-विलेज के पहले और दूसरे चरण की सफलता को देखते हुए तीसरे चरण की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपनी तरह के इस अनूठे कार्यक्रम में करीब चार हजार गजटेड अधिकारियों ने प्रदेश की प्रत्येक पंचायत का दौरा किया था। कंसल ने बताया कि बैक टू विलेज पहले चरण में जनसमस्याओं और मांगों को सुना गया था। दूसरा चरण पंचायतों में अधिकारों के विकेंद्रीकरण पर आधारित रहा। तीसरे चरण में जन समस्याओं का हल किया जाएगा।