फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Baba Virendra's trapped in the sex racket is also connected in Jammu

J&K: जम्मू में भी जुड़ा है सेक्स रैकेट में फंसे बाबा वीरेंद्र का जाल, जानें क्या है पूरा माजरा

Sun, 24 Dec 2017 10:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sun, 24 Dec 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Baba Virendra's trapped in the sex racket is also connected in Jammu
- फोटो : FILE PHOTO

सेक्स रैकेट में फंसे बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित का जाल जम्मू तक फैला है। बाबा के खिलाफ जम्मू में दबंगई और सेक्स रैकेट चलाने की आशंका का मामला दर्ज हुआ है। बाबा का जम्मू के भगवती नगर में केंद्र चलता है। जिस मकान में यह केंद्र चलता है, उसके मालिक ने यह शिकायत दी है।

विज्ञापन


शिकायत में बाबा पर किराया न देने और सेक्स रैकेट चलाने की आशंका जताई गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मकान मालिक मुकेश कुमार ने अपनी शिकायत में लिखा है कि पिछले चार साल से उनके घर में बाबा का केंद्र चल रहा है।
विज्ञापन


बाबा और उसके बीच 11 साल 11 महीनों का प्रति माह एक हजार रुपये किराए पर मकान का रेंट एग्रीमेंट हुआ है। मकान में दो कमरे, शौचालय और बरामदा शामिल है, लेकिन बाबा की ओर से उसे कोई किराया नहीं दिया गया। यहां तक कि उसे घर में भी घुसने नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी पत्नी को भी बाबा ने बहका कर उसके खिलाफ कर दिया। उनको और उनके बच्चों को घर में घुसने नहीं दिया जाता। अब उसे पता चला कि बाबा का दिल्ली में सेक्स रैकेट चलता है। उसे लगता है कि इसी तरह का रैकेट यहां भी चलता है। यहां युवा लड़के-लड़कियां आती हैं।

बाबा ने रेंट की पावर आफ अटार्नी भी गुपचुप तरीके से आरएस पुरा के सिद्दड़ा सतराइयां की एक महिला के नाम कर रखी है। उसे दिल्ली से 9817332215 नंबर से नवदीप बड्डी के नाम से जान से मारने की धमकी भी मिली है।

वह चाहता है कि उसका घर जल्द खाली कराया जाए, ताकि उनका क्षेत्र इससे मुक्त हो सके। वहीं पुलिस का कहना है कि मकान मालिक का अनुबंध हुआ है। जब तक संबंधित विभाग से उन्हें मकान खाली कराने की सिफारिश नहीं आती, तब तक मकान खाली नहीं कराया जा सकता। 

तीन बार जम्मू आ चुका है बाबा

Baba Virendra's trapped in the sex racket is also connected in Jammu

मुकेश कुमार का कहना है कि बाबा वीरेंद्र दीक्षित जम्मू स्थित केंद्र में तीन बार आ चुका है। मुकेश का कहना है कि वह पहले भी किराया न मिलने की पुलिस के पास शिकायत कर चुका है।

केंद्र वाले उसे सेक्स करने संबंधी किताबें देते थे, लेकिन उसे नहीं पता था कि बाबा का दिल्ली में इस तरह का रैकेट चलता है। यहां तक कि उसने जितनी बार भी अपना घर खाली करने की मांग की तो उसे मारने की कोशिश की गई। 

 

केंद्र बना है गुफा की तरह
जम्मू के भगवती नगर स्थित बाबा का केंद्र दिल्ली की तरह ही गुफा की तरह है। मकान की हर एक खिड़की और दरवाजा लोहे के एंगल से कवर किया हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed