फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   baba chamliyal mela at ramgarh sector

सरहद पर अमन-शांति की दुआ मांगने का दिन

Wed, 24 Jun 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा Updated Wed, 24 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
baba chamliyal mela at ramgarh sector

रामगढ़ क्षेत्र के सीमांत गांव दग में बाबा दलीप सिंह मन्हास, जिन्हें बाबा चमलियाल के नाम से भी जाना जाता है, उनकी मजार पर आज ऐतिहासिक मेला लगेगा। जीरो लाइन के पास सजने वाले इस मेले में रियासत एवं अन्य राज्यों की जनता ही नहीं, बल्कि भारत-पाक के सैन्य जवान और अधिकारी भी शामिल होते हैं। इस मौके पर गिले शिकवे भूलकर विचार साझा करने के साथ वह एक-दूसरे से उपहारों का आदान-प्रदान भी करते हैं।

विज्ञापन


मेले की तैयारियां समय से पूरी कर ली गईं थीं। जानकारों के मुताबिक की दो सौ वर्ष पूर्व दग गांव में बाबा दलीप सिंह मन्हास रहा करते थे। वह चंबल रोग का उपचार करते थे। कहा जाता है कि उनकी मौत के बाद जब लोग चंबल रोग का शिकार होने लगे तो एक दिन बाबा ने अपने शिष्य को सपने में बताया कि उनके स्थान से मिट्टी और कुएं के पानी के लेप करने से चंबल का रोग ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन


यह विधि अपनाते ही उक्त चर्म रोग से पीड़ित लोगों को लाभ मिलने लगा। यह भी कहा जाता है कि भारत-पाक के बंटवारे से पहले से वहां के श्रद्धालु बाबा की मजार पर चादर चढ़ाने आया करते थे। और शक्कर-शरबत ले जाते थे। बाद में हालात बिगड़ने पर पाक के श्रद्धालु केवल चादर ही भेजते हैं, जिसे भारतीय सुरक्षा बल के अधिकारी बाबा की मजार पर चढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मेले का आयोजन बीएसएफ की ओर से किया जाता था, लेकिन गत तीन वर्षों से जिला प्रशासन की ओर से मेले का आयोजन किया जा रहा है। जीरो लाइन पर एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है, जहां दोनों देशों के अधिकारी एवं आम नागरिक एक-दूसरे को उपहार देते हैं और दोनों देशाें मेें अमन की दुआ करते हैं। आज एक बार फिर ऐसा नजारा देखने का दिन है।

वहीं पाक के गांव सैदांवाली में भी एक सप्ताह तक मेला जारी रहता है। इस बार भी जिला प्रशासन की ओर से मेले को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed