{"_id":"834fc1365702cf1eeca20fd913384d30","slug":"b-r-sharma-is-new-chief-secy-of-j-k-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआर शर्मा बने जम्मू कश्मीर के नए मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआर शर्मा बने जम्मू कश्मीर के नए मुख्य सचिव
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 08 Sep 2015 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्मीद के मुताबिक 1984 बैच के आईएएस अफसर बीआर शर्मा ने सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव (सीएस) का पदभार संभाल लिया। सुबह हुई कैबिनेट की बैठक में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के नेतृत्व वाली पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार से मतभेदों के बाद मोहम्मद इकबाल खांडे ने मुख्य सचिव के पद से 31 अगस्त को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।
विज्ञापन
सात दिनों तक खाली रहने के बाद इस पद पर शर्मा की नियुक्ति की गई। खांडे ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति उस वक्त ली थी जब मुख्यमंत्री रियासत से बाहर थे।
चार वरिष्ठ अफसरों को पछाड़कर शर्मा मुख्य सचिव बने। डॉ. अरुण कुमार तथा उनकी पत्नी सोनाली कुमार (1979 बैच), खुर्शीद अहमद गनेई (1982) तथा एके अंगुराना (1980) उनसे वरिष्ठ हैं।
विज्ञापन
डॉ. अरुण कुमार अगले वर्ष दिसंबर एवं अंगुराना अप्रैल और सोनाली इसी वर्ष नवंबर एवं गनेई अक्तूबर में सेवानिवृत्त होंगे। डॉ. अरुण राजस्व विभाग में फाइनेंशियल कमिश्नर, उनकी पत्नी जेके स्पेशल ट्रिब्यूनल की चेयरपर्सन, गनेई इंडस्ट्रीज तथा कामर्स के फाइनेंशियल कमिश्नर हैं।
अंगुराना केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। मुख्यमंत्री मुफ्ती के नेतृत्व में श्रीनगर में हुई कैबिनेट की बैठक में यह तय किया गया कि श्री शर्मा योजना एवं विकास विभाग के प्रशासनिक सचिव का कार्यभार भी अगले आदेश तक संभालते रहेंगे।
शाम को कार्यभार संभालने के बाद सचिवालय में प्रशासनिक सचिवों, वरिष्ठ अधिकारियों तथा सचिवालय कर्मचारियों ने बधाई दी। कैबिनेट ने खांडे के योगदान की भी सराहना की।