{"_id":"22c15046e1642250801762c8b9fb4bb8","slug":"azad-writes-to-pm-modi-on-condition-of-j-k-national-highway-1-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-1 ए को बेहतर बनाने में हस्तक्षेप करें प्रधानमंत्री: आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-1 ए को बेहतर बनाने में हस्तक्षेप करें प्रधानमंत्री: आजाद
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 30 Apr 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 300 किलोमीटर लंबे जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे और बटोत-डोडा-किश्तवाड़ नेशनल हाईवे की खस्ताहालत पर चिंता जताई है।
विज्ञापन
आजाद ने कहा हैं कि कश्मीर और लद्दाख में करीब 80 लाख की जनसंख्या सड़क मार्ग के लिए एनएच 1-ए पर निर्भर है। इसके अलावा बटोत, डोडा और किश्तवाड़ के लोग एनएच-वन बी पर निर्भर हैं। इन दोनों अहम राजमार्गों की हालत काफी खस्ता है।
विज्ञापन
बारिश व खराब मौसम से हाईवे बंद हो जाता है और लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उधमपुर से काजीगुंड तक हाईवे की बुरी हालत है। इससे जरूरी वस्तुओं की सप्लाई में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन
आजाद ने कहा है कि जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे में कई जगह पर निर्माण कार्य ठीक तरीके से हो रहा हैं, लेकिन श्रीनगर काजीगुंड स्ट्रैच में काम संतोषजनक नहीं है। इसमें देरी की जा रही है।
उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वह इस मामले में हस्तक्षेप कर संबंधित अधिकारियों को नेशनल हाईवे की मरम्मत को सुनिश्चित करने और एनएच-1 ए के फोर लेन करने के काम को तेजी के निर्देश जारी करें।