{"_id":"f223f3a9d9ef7495335aa76400e0d017","slug":"azad-says-bjp-misleading-of-jammu-and-kashmir-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासी घुसपैठियों पर भी रखें नजर: आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी घुसपैठियों पर भी रखें नजर: आजाद
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 09 Dec 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप लोग जैसे घुसपैठियों पर नजर रखते हो इस प्रकार सियासी घुसपैठियों पर भी नजर रखें जो लोगों को गुमराह कर वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। चुनाव विकास के लिए जरूरी है। किसी आदमी के लिए या उस के वेतन के लिए नहीं होते है।
विज्ञापन
यह बातें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने मंगलवार को सांबा में कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष भगत के लिए वोट मांगते हुए कहीं। आजाद ने कहा की पैंथर्स ने नाम तो रखा है लेकिन उन के काम गीदड़ों जैसे हैं। उन्होंने सांबा को वीरों की धरती कहते हुए कहा कि यहां के वासियों से तो पाकिस्तान की सेना भी डरती है, लेकिन सांबावासी मतदान करते समय कुछ सोचते नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान करवाए गए कार्यों को भी लोगों के सामने रखा। उन का कहना था की हमने सांबा को रातों रात जिला दिया था, यही नहीं जिला मुख्यालय के लिए इमारत का काम भी शीघ्र ही पूरा करवाया था।
विज्ञापन
उन्होंने नेकां पर भी कटाक्ष करते हुए कहा की उन्होंने मुख्यमंत्री को छह साल का समय दिया लेकिन उन्होंने भी सिवाय ऐयाशी के कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा की अपने तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान जो काम कर दिखाए है वह शेख साहब, फारूख अब्दुल्ला व मुफ्ती साहब भी नहीं करवा पाए है।
उधर विजयपुर में कांग्रेस उम्मीदवार मंजीत सिंह के लिए वोट मांगते हुए कहा कि कांग्रेस हर वर्ग को साथ लेकर चलती है इसने गरीबों के लिए कई योजनाएं चलाईं हैं इसलिए वोट देना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा की भाजपा वाले भी जम्मू में कुछ व कशमीर में कुछ बोली बोल कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
उन्होंने कांग्रेस नेताओं से कहा कि सब एकजुट हो कर सुभाष भगत को विजयी बनाए। इस अवसर पर जिला प्रधान प्रकाश शर्मा, पूर्व मंत्री सवर्णलता, विनोद मिश्रा, ब्लाक प्रधान कुमेर सिंह, अरुण शर्मा, सेवादल के प्रदेश प्रधान वलबिन्द्र सिंह साम्वयाल, जिला प्रधान डिंपल साम्वयाल आदि भी उन के साथ थे।