फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Azad said: Politics is working like a devil, people are being divided due to this, no one is forced to change their religion

आजाद बोले: शैतान की तरह काम कर रही राजनीति, इसी से लोगों को बांटा जा रहा, जबरदस्ती किसी का धर्म परिवर्तन नहीं होता

Sun, 26 Dec 2021 04:44 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 26 Dec 2021 04:44 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि राजनीति में लोगों को बांटने का काम किया जाता है। आज के समय में कोई जबरदस्ती किसी का धर्म परिवर्तन नहीं करता है। लोग अच्छे कामों से प्रभावित होकर ही धर्म परिवर्तन कर रहे हैं।  

विज्ञापन
Azad said: Politics is working like a devil, people are being divided due to this, no one is forced to change their religion
गुलाम नबी आजाद (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि महात्मा गांधी ने हमें प्रेम व शांति का संदेश दिया है। मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। सभी धर्म यही संदेश दे रहे हैं। धर्म कभी किसी को बांटना नहीं सिखाता है। राजनीति में लोगों को बांटने का काम किया जाता है। राजनीति शैतान की तरह काम कर रही है और इसी से लोगों को बांटा जा रहा है। सरपंच, डीडीसी, बीडीसी, विधानसभा, लोकसभा व अन्य चुनाव में जीत हासिल करने के लिए लोगों को धर्म, जाति, इलाके, संभाग के नाम पर बांटा जाता है।

विज्ञापन


सबका एक ही सपना होता है कि किसी तरह से जीत जाऊं। लेकिन इससे होने वाले वाले नुकसान के बारे में नहीं सोचा जाता है।कुछ भी बनो, लेकिन अपनी काबिलियत पर बनो। आज के समय में कोई जबरदस्ती किसी का धर्म परिवर्तन नहीं करता है। लोग अच्छे कामों से प्रभावित होकर ही धर्म परिवर्तन कर रहे हैं।  
विज्ञापन


ज्यादा सीटें किसी को मिले, नहीं पड़ता कोई फर्क 
पूर्व मुख्यमंत्री गुलाब नबी आजाद ने कहा कि ऑल पार्टी मीटिंग में केंद्र सरकार के सामने मांग रखी गई थी कि पहले चुनाव करवाए जाएं और उसके बाद ही हदबंदी की जाए। केंद्र सरकार ने इस मांग को पूरा नहीं किया और पहले हदबंदी करवा दी है। अब जम्मू-कश्मीर के यूटी के रहते चुनाव संभव नहीं है। इसलिए उनकी मांग है कि पहले जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिया जाए और उसके बाद ही चुनाव करवाए जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीटें के बंटवारे के चक्कर में नहीं पढ़ते
उनसे जब परिसीमन प्रक्रिया में कश्मीर में एक और जम्मू में छह सीटें बढ़ाए जाने को लेकर प्रश्न पूछा तो उन्होंने कहा कि हम इस झगड़े में नहीं पड़ता चाहते हैं। मैं तो जम्मू-कश्मीर को राज्य मानता हूं। अभी तो हम यूटी की लड़ाई लड़ रहे हैं। ज्यादा सीटें कश्मीर को मिले या फिर जम्मू को मिले। मिल तो सभी जम्मू-कश्मीर को रही है। हमें केवल एक राज्य की बात करनी चाहिए।



जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने और चुनाव की मांग

अलग-अलग संभाग की कोई बात नहीं करनी चाहिए। उनसे भाजपा की तरफ से 50 सीटों पर कब्जा करने के दावे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दिन में सपने देखने से किसी को रोका नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि आल पार्टी की बैठक हुई थी, तो हमने सरकार के सामने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने और चुनाव की मांग को रखा था, लेकिन सरकार के सामने एक शर्त रखी थी पहले विधानसभा चुनाव करवाए जाएं और उसके बाद हदबंदी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed