फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Azad on Bharat Jodo Yatra: Some people do easy things, we walk on snow-capped mountains

भारत जोड़ो यात्रा पर आजाद बोले: कुछ लोग आसान काम करते हैं, हम बर्फ से ढके पहाड़ों पर चलते हैं

Tue, 27 Dec 2022 01:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 27 Dec 2022 01:44 AM IST
सार

अनंतनाग में आजाद ने कहा कि आतंकियों से निपटने के लिए अलग नीति होनी चाहिए जिसे साधारण लोगों में नहीं बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर कश्मीरी को शक की नजर से नहीं देखा जाना चाहिए।  

विज्ञापन
Azad on Bharat Jodo Yatra: Some people do easy things, we walk on snow-capped mountains
अनंतनाग में गुलाम नबी आजाद - फोटो : संवाद

विस्तार

अनंतनाग में पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि घाटी में तैनात कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को अस्थायी तौर पर जम्मू स्थानांतरित किया जाए ताकि आतंकी हमलों से उन्हें बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि स्थिति के अनुसार निर्णय लिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


जब स्थिति में सुधार हो तो उन्हें वापस आना चाहिए, लेकिन वर्तमान में इन कर्मचारियों के मन में डर है, फिलहाल उनका जम्मू में तबादला कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, वह क्यों मारे जाने चाहिए। अनंतनाग जिले में एक रैली के बाद पत्रकारों से बात करते हुए आजाद ने कहा कि पिछले एक साल में हुई लक्षित हत्याओं के कारण ऐसी स्थिति बनी है।
विज्ञापन


यहां तैनात कश्मीरी पंडित कर्मचारी कश्मीर में नहीं रहना चाहते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान 6,000 पद थे जो पीएम पैकेज के तहत मंजूर किए गए थे। उन्होंने कहा कि यह मेरे कार्यकाल में था कि जगती टाउनशिप, बडगाम में आवास और अन्य जगहों पर भी डबल शिफ्ट लगाकर काम खत्म कर इन आवासों को बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के प्रभाव पर आजाद ने कहा, वे जो कर रहे हैं उन्हें करने दें, हम अपना काम करेंगे। हम भी लोगों को एकजुट करने के लिए काम कर रहे हैं। हम बर्फ से ढके पहाड़ों में चलते हैं। कुछ लोग आसान काम करते हैं, हम कठिन काम करते हैं।

इससे पहले रैली को संबोधित करते हुए आजाद ने कहा कि आतंकियों से निपटने के लिए अलग नीति होनी चाहिए जिसे साधारण लोगों में नहीं बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर कश्मीरी को शक की नजर से नहीं देखा जाना चाहिए। लोगों की दो श्रेणियां हैं।

एक आतंकवादी है जो पाकिस्तान में प्रशिक्षण लेकर हथियार प्राप्त करता है। हर सरकार की उनके साथ निपटने की नीति होती है। मैंने यह नहीं कहा है कि उन्हें माफ कर देना चाहिए, लेकिन सामान्य लोग जिनका आतंकवाद से कोई संबंध नहीं है, उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

चुनाव न होने के कारण प्रदेश में विकास रुका हुआ है

आजाद ने कहा, चुनाव न होने के कारण प्रदेश में विकास रुका हुआ है। पहले जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन था फिर धारा 370 को हटाया गया। अब राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया। अब उप राज्यपाल जम्मू-कश्मीर को देख रहे हैं।



छह साल बीत जाने के बाद भी चुनाव नहीं हो रहे हैं। पहले विकास कार्यों को विधायक देखता था। सरकार में मंत्री होता था लेकिन अब वह मंत्री का काम एक सरकारी अधिकारी देख रहा है जो चिंता का विषय है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed