{"_id":"576e76e3d28c97fff30908613c9eed05","slug":"azad-accuses-centre-on-loc-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के बर्ताव पर आजाद ने केंद्र पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक के बर्ताव पर आजाद ने केंद्र पर साधा निशाना
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 08 Oct 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
राज्यसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने पाकिस्तान की ओर से लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार के रवैये ने पाकिस्तान का मनोबल बढ़ाया है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने कहा कि केंद्र में एनडीए सरकार के आने के बाद से एलओसी और सीमा पर जवानों और नागरिकों की पाक फायरिंग में मौतें होने की घटनाएं बढ़ीं हैं।
आजाद का कहना है कि भाजपा नेतृत्व को याद होना चाहिए कि उन्होंने चुनाव के दौरान लोगों से वादा किया था कि एनडीए की सरकार सत्ता में आने के बाद सीमा और एलओसी पर शांति बहाल होगी।
विज्ञापन
आजाद ने बीएसएफ महानिदेशक द्वारा अगस्त में दिए गए बयान कि 1971 के बाद अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अब तक की सबसे ज्यादा फायरिंग हुई है, उसका हवाला देते हुए कहा कि इससे साबित होता है कि एनडीए सरकार की नीतियां फेल हुईं हैं।
विज्ञापन
सीमा पार से सीज फायर उल्लंघन की घटनाओं को लगातार अंजाम देने पर उन्होंने पाकिस्तानी सेना की निंदा की। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तान की हरकतों का माकूल जवाब नहीं दिए जाने के कारण पाकिस्तान के हौसले बुलंद हुए हैं। ऐसा लगता है कि पाकिस्तान केंद्र की नई सरकार को गंभीरता से नहीं ले रहा है।