{"_id":"632237b3d37c6c5e382ab34f","slug":"awearness-samba-news-jmu267992877","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं और युवतियों को बुरी बातों से बचना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं और युवतियों को बुरी बातों से बचना चाहिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। पुलिस की तरफ से बुधवार को नशामुक्त भारत पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें निजी स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी सुरेंद्र चौधरी रहे। उन्होंने कहा कि हमारे बॉर्डर पर रहने वाले युवाओं और युवतियों को इन बुरी बातों से बचना है। उन्हें नशे के पदार्थों के विरोध में आगे आने की जरूरत है।
इस मौके पर बच्चों ने सांबा पुलिस से सवाल भी किया, जिसके जवाब एसपी सुरेंद्र चौधरी ने दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को मोबाइल और मोटरगाड़ी से दूरी बनानी चाहिए। हमारे देश में सबसे ज्यादा मृत्यु सड़क हादसे में हो रहीं हैं। पुलिस की एप को जरूर डाउनलोड करें, ताकि समय रहते पुलिस आप की मदद कर सके। दूसरा सभी बच्चों को रोजाना अखबार पढनी चाहिए, ताकि देश दुनिया का पता चल सके। अखबारों में बहुत सारे ज्ञान के प्रश्न उत्तर होते हैं। जो आपके बहुत काम आ सकते हैं।
इस मौके पर एसडीपीओ प्रियंका कुमारी, एसएचओ आशा नंद, सरपंच कुलदीप कुमार, नायब सरपंच परवीन चौधरी, शिव चौधरी और अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद