फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   awearness

नशीले पदार्थों के सेवन से रहे दूर

विज्ञापन
awearness
पंचायत अप्पर कार्थोली में नशे के प्रति शिविर का आयोजन
सांबा। जिले को मादक द्रव्यों के सेवन से मुक्त बनाने के प्रयास में नशामुक्ति विभाग एवं खाद्य नियंत्रण संगठन के सहयोग से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य औषधि नियंत्रक लोतिका खजूरिया की देखरेख में उप औषधि नियंत्रक मोहम्मद इकबाल पाला और सहायक नियंत्रक औषधि राजेश अंगुराना की देखरेख में बड़ी संख्या में लोगों के साथ-साथ सांबा जिले के केमिस्ट और ड्रगिस्ट ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ड्रग कंट्रोल अधिकारी ने जनता से नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से लड़ने के लिए हाथ मिलाने, सामाजिक बुराई को खत्म करने और पुलिस को मामलों की रिपोर्ट करने की अपील की। इस अवसर पर एसएचएच के अंतर्गत आने वाले ड्रग फॉलिंग और विशेष रूप से नारकोटिक्स और आदत बनाने वाली दवा को ठीक से बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जो केवल पंजीकृत चिकित्सक के पर्ची के तहत ही वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा सीसीटीवी लगाने और बिलिंग ट्रॉम मैनुअल को कंप्यूरराइज्ड करने पर जोर दिया गया। ड्रग्स के किसी भी दुरुपयोग से बचने के बारे में जागरूक किया गया। आम जनता को जागरूकता के लिए सांबा, विजयपुर, घगवाल में पोस्टर भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

नशे के खिलाफ स्कूली बच्चों ने किया जागरूक
आरएस पुरा। बच्चों को नशे के प्रति जागरूक करने के उद्देश से सोमवार को गांव रंगपुर मौलाना स्थित महाराज सूरजमल हाई स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। सूचना और जन संपर्क विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विचार रख सहपाठियों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी अर्जुन सिंह, चाहत चौधरी, पल्लवी भगत, नताशा, खुशमीत कौर, लवप्रीत कौर, नैना राजपूत, अमनदीप कौर, सुप्रिया मंगोत्रा, तरुण कुमार आदि ने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन संबंधी विकार एक गंभीर समस्या है। जो देश के सामाजिक ताने-बाने को प्रतिकूल रूप से प्रभावित कर रही है। किसी भी मादक पदार्थ पर निर्भरता न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज को भी प्रभावित करती है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुशील कुमार, स्कूल के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के बारे में जागरूक किया
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत अपर कार्थोली में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की तरफ से पंचायत में नशे के प्रति जागरूकता शिविर लगाया गया। इसका आयोजन डॉक्टर रुचिका की अगुवाई में किया गया।

इस मौके पर सरपंच तरसेम सिंह चाढ़क, पंच रविंद्र सैनी, दर्शन सिंह, हरिराम सैनी, सुशील कुमार सैनी और पंचायत के लोग मौजूद रहे। डॉ. रुचिका द्वारा लोगों में समाज में बढ़ रहे नशे के प्रति समझाया गया और किस तरह से युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना है, उसके बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि बच्चों को कभी भी अकेला न रहने दें और रोजमर्रा की जिंदगी में उनसे बातचीत करें। ताकि आपको पता चल सके कि बच्चे कहीं नशे की जद में तो नहीं जा रहे हैं। उन्होंने नशे की गिरफ्त में आने वाले बच्चों को किस तरह से पहचाना जा सकता है, उसके बारे में भी बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed