फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   awearness

स्कूली बच्चों के बीच पहुंच पुलिस ने बताए नशे के नुकसान

विज्ञापन
awearness
अरनिया में स्कूली बच्चों के साथ रैली में शामिल थाना प्रभारी।
अरनिया। कस्बा स्थित एक स्कूल में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस, राजस्व, ग्राम विकास व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्रों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने छात्रों को नशाखोरी से सावधान करते हुए ड्रग तस्करों के झांसे में न आने के लिए सुझाव और सावधानियों बरतने के प्रति जागरूक किया। बताया कि नासमझी में बच्चे ड्रग तस्करों के चंगुल में फंस जाते हैं, जिससे उनका पूरा भविष्य व जीवन अधर में ही लटक जाता है। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी किसी भी प्रकार की गतिविधि से बचने के लिए उन्हें हेल्पलाइन नंबर से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नशे करने वाले का जीवन बर्बाद ही नहीं होता, बल्कि परिवार में भी लड़ाई झगड़े बढ़ते हैं। इसलिए किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने भी छात्रों को समझाया कि नशे की लत बच्चों में नादानी व असावधानी से पनपती है जो कि उनका भविष्य बर्बाद कर देती है। इसलिए बच्चों को अपना ध्यान सिर्फ पढ़ाई पर ही केंद्रित रखना चाहिए। इस मौके पर तहसीलदार पुनिका, बीडीओ रजनी बाला व डॉक्टर कपिल शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed