{"_id":"60171c318ebc3e333554c975","slug":"awearness-road-sefety-jammu-news-jammu-city-news-jmu228128233","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर सुरक्षा और तवी के संरक्षण के लिए निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर सुरक्षा और तवी के संरक्षण के लिए निकाली रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पॉजिटिव माइंड एनजीओ ने रविवार को यातायात पुलिस के सहयोग से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने और तवी नदी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए रैली निकाली। एसएसपी ट्रैफिक शिव कुमार मुख्य मुख्य रूप से पहुंचे। रैली में बच्चों ने सड़क सुरक्षा और तवी के संरक्षण के लिए स्लोगन पकड़े थे। इस दौरान मांग की गई कि तवी नदी पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रहनी चाहिए, ताकि जो कोई भी इसमें गंदगी डाले, उसकी पहचान कर कार्रवाई की जाए। एसएसपी ने कहा कि जब तक सड़कों पर लापरवाही बरती जाएगी। तब तक हादसे होते रहेंगे, इसलिए यातायात नियमों का पालन करें और इनसे बचें। कहा कि बाहर से जम्मू में हजारों पर्यटक आते हैं, जो तवी नदी से होकर ही अपना गंतव्य तय करते हैं। लेकिन इसमें गंदगी दिखने से नदी की छवि खराब होती है। लिहाजा शहरवासियों को चाहिए कि वे इसे साफ-सुथरा रखें और इसमें गंदगी न डालें।
----------
जागरूक करने के बावजूद यातायात
नियमों का नहीं हो पा रहा पालन
जम्मू। सड़क सुरक्षा को लेकर पिछले कई दिनों से सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसके तहत ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग मिलकर कई तरह की गतिविधियां चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। बावजूद इसके ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं हो रहा। नियमों का उल्लंघन होने से सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। आलम यह है कि शहर में बिना हेलमेट के बाइक चलाना, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारियां और बिना सीट बेल्ट के ड्राइविंग की जा रही है। खासकर चार पहिया वाहन चालकों का ड्राइव करते समय फोन पर बात करना आम बात है। पिछले दो हफ्तों में शहर और आसपास के इलाकों में दो दर्जन से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं। एसएसपी ट्रैफिक जम्मू का कहना है कि लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। ट्रैफिक पुलिस सिर्फ चालान काटकर कार्रवाई कर सकती है। लोगों को भी जिम्मेदार बनना होगा।