फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   awearness,jammu news,play drama

समाज के घिनौने चेहरे को उजगार करता है नाटक अंत हाजिर हो

विज्ञापन
awearness,jammu news,play drama
जम्मू। वार्षिक नाट्य उत्सव में वीरवार को अभिनव थियेटर में हिंदी नाटक ‘अंत हाजिर हो’ का मंचन किया गया। बच्चियों के शोषण पर आधारित नाटक का लेखन मीराकांत और निर्देशन सचिन धर ने किया। नाटक दर्शकों के सामने कई सवाल खड़े करते हुए समाज में लड़कियों के खिलाफ होने वाले शोषण को उजागर करता है।
विज्ञापन

नाटक की शुरूआत धीरज नाम के व्यक्ति के घर से होती है, जहां पर युवा रंगकर्मी एक नुक्कड़ नाटक की रिहर्सल कर रहे होते हैं। सभी अपनी दोस्त शिल्पा का इंतजार करते हैं। शिल्पा के आने के बाद नाटक की रिहर्सल शुरू होती है, लेकिन शिल्पा नाटक करने से मना कर देती है। वह नया नुक्कड़ नाटक करना चाहती है। शिल्पा के मित्र को पता चलता है कि वह इन दिनों डायरी पर नाटक लिखने में व्यस्त है, वह डायरी शिल्पा को उसकी एक मित्र ने दी है। शिल्पा नाटक की वजह से काफी परेशान है, जिसके कारण उसके व्यवहार में भी बदलाव आया है। डायरी पर आधारित नाटक का मंचन शुरू होता है। नाटक में एक परिवार की कहानी है, जहां पर एक युवा लड़की अनु को उसके पिता ने शारीरिक शोषण का शिकार बनाया है। इस घटना की गवाह घर की सबसे छोटी बेटी होती है। बड़ी होने पर उसे भी अपने पिता के कुकृत्य का शिकार होना पड़ता है। यह घटना उसकी मानसिक स्थिति पर असर डालती है, जिसके कारण वह आत्महत्या कर लेती है। छोटी का मनोवैज्ञानिक आघात उसकी बड़ी बहन शिल्पा दर्शकों तक पहुंचाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed