फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   awearness camp in rs pura

Jammu News: सरकारी योजनाओं से खुद को करें आत्मनिर्भर

विज्ञापन
awearness camp in rs pura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरां साहिब। केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से बुधवार को क्षेत्र के गांव शेरगढ़ में चौहान महिला मंडल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से हिंदू करणी कल्याण सेना तथा बटवाल वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से जागरूकता शिविर लगाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से महिलाओं तथा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के मकसद से कई योजनाएं शुरू की गई हैं। जिनका हमें लाभ उठाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि रोजगार उपलब्ध कराने के मकसद से सरकार की तरफ से कम दरों पर लोन मुहैया कराया जाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इन योजनाओं का लाभ उठाकर रोजगार खोल सकें, और दूसरों को भी रोजगार के अवसर प्रदान कर सकें। इस दौरान सरकार की ओर से हाल ही में शुरू की गई सभी ऑनलाइन सेवाओं के बारे में भी लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई, और गांव में मॉडल कॉमन सर्विस सेंटर का भी उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर समाजसेवी सनीकांत चिब ने कहा कि सरकार की हर एक योजनाओं का आम लोगों तक पूरा लाभ पहुंचना चाहिए। इसके लिए सरकार एक ठोस नीति बनाने की जरूरत है। सरकारी योजनाएं होने के बावजूद ऐसे कई लोग हैं, जो इन योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में सरकार को इस दिशा में कारगर नीति बनाने की जरूरत है। इस मौके पर बटवाल वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य प्रधान पृथ्वी सिंह ने भी विचार रखे और कहा कि सरकार की तरफ से आम लोगों की भलाई के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनका हमें लाभ उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हिंदू कल्याण सेना की महिला प्रधान पूजा कुमारी, चौहान महिला मंडल की प्रधान नीलम चौधरी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी अपने विचारों के माध्यम से सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed