फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   awareness programme in samba

Jammu News: युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं के बारे में जागरूक किया

विज्ञापन
awareness programme in samba
सांबा। कस्बे के जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र ने कॅरिअर परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्घाटन निसार अहमद वानी निदेशक रोजगार जम्मू-कश्मीर ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरी के अलावा सरकार प्रायोजित स्वरोज़गार योजनाओं और युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे विभिन्न कौशल/अपस्किलिंग कार्यक्रमों के बारे में जागरूक करना था।
विज्ञापन

सहायक निदेशक रोजगार सांबा ने बेरोजगार युवाओं के कल्याण के लिए डीईसीसी सांबा द्वारा कार्यान्वित की जा रही गतिविधियों और योजनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया। उनके अनुसार आज तक 51 उम्मीदवारों को मिशन यूथ योजनाओं के तहत स्वरोजगार ऋण प्रदान किया गया है। 65 उम्मीदवारों को लेखा कार्यकारी और म्यूचुअल फंड के व्यापार के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया है और 73 उम्मीदवारों को नौकरी मेलों के माध्यम से निजी कंपनियों/उद्योगों में रोजगार दिलाया गया है। इस अवसर पर रोजगार निदेशक ने मुमकिन योजना के तहत 6 लाभार्थियों को वाहन की चाबियां सौंपीं और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और मिशन यूथ के सहयोग से डीईसीसी सांबा में म्यूचुअल फंड पर 50 घंटे के कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 35 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इस प्रमाणीकरण के माध्यम से प्रशिक्षुओं को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटी मार्केट्स (एनआईएसएम) के तहत पंजीकृत किया गया है जोकि बैंक से संबंधित किसी भी नौकरी के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन

रोजगार निदेशक ने युवाओं को न केवल सरकारी नौकरियों के लिए तैयारी करने के लिए प्रेरित किया, बल्कि निजी क्षेत्र और स्वरोजगार में नौकरियों के लिए भी जाने के लिए प्रेरित किया, जिसके लिए रोजगार विभाग इच्छुक युवाओं को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। उन्होंने बेरोजगार युवाओं के कल्याण के लिए सरकार की योजनाओं का अधिकतम प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश कर्मचारियों को दिए। इस अवसर पर सहायक निदेशक सुलक्षणा ठाकुर, दुष्यंत सिंह, जगीर सिंह आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed