{"_id":"69f120686b6fe8ca8a0c3c14","slug":"awareness-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-112182-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: छोड़ो नशा और शराब, न करो जीवन \nबर्बाद... स्लोगनों से किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: छोड़ो नशा और शराब, न करो जीवन बर्बाद... स्लोगनों से किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- घगवाल में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने नशा विरोधी रैली निकाली
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। घगवाल में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने मंगलवार को नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। इसमें केमिस्ट, स्थानीय लोग और युवा शामिल हुए। रैली घगवाल के मुख्य बाजार से होकर गुजरी। प्रतिभागियों ने छोड़ो नशा और शराब, न करो जीवन बर्बाद... जैसे स्लोगनों से लोगों को जागरूक किया।
रैली का नेतृत्व जिला प्रधान नीलम सिंह ने किया। सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्त समाज की शपथ दिलाई गई। नीलम सिंह ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में है। उन्होंने सभी से मिलकर इस बुराई के खिलाफ लड़ने और जागरूकता फैलाने की अपील की। एसोसिएशन के सदस्यों ने भरोसा दिलाया कि वे आगे भी इस तरह के अभियान चलाकर समाज को नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान देते रहेंगे। माैके पर संगठन के तहसील प्रधान इंद्रेश शर्मा, चेयरमैन लवकेश शर्मा, मनोहर लाल वर्मा, देवेंदर सिंह, साहिल शर्मा, पूर्व डीडीसी सदस्य सुरेश कुमार आदि माैजूद रहे।