फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Aware the Students For not Use the Drug

Jammu News: छात्रों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर जागरूकता किया

विज्ञापन
Aware the Students For not Use the Drug
शिक्षक भवन जम्मू में जिला रेडक्रास सोसायटी के कार्यक्रम को संबोधित करते जिला उपायुक्त सचिन कुमा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शिक्षक भवन जम्मू में शनिवार को हुए एक कार्यक्रम में विद्यार्थियों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के कारण होने वाली सामाजिक और व्यक्तिगत हानियों को लेकर जागरूक किया गया। युवा कलाकारों ने एक नाटक के माध्यम से दिखाया कि किस तरह नशा समाज को खोखला बना देता है और इस पर अंकुश लगाने के लिए युवा वर्ग की ही जिम्मेदारी अहम बनती है। ।

जिला रेडक्रास सोसायटी की ओर से करवाए गए इस कार्यक्रम में सोसायटी के अध्यक्ष के रूप में जिला उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य ने युवाओं और छात्र वर्ग को नशीली दवाओं के बजाय खेल व जीवन में अन्य फायदेमंद गतिविधियों के साथ स्वस्थ और सक्रिय जीवन चुनने के लिए प्रोत्साहित किया। एक परामर्श सत्र में नोडल अधिकारी एंटी ड्रग एब्यूज शिफाली गुप्ता ने छात्रों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के जाल में फंसने से बचने के तरीकों के बारे में शिक्षित किया। एडीसी अनसुइया जमवाल, जो जिला रेड क्रॉस सोसायटी की कार्यकारी सचिव हैं, ने बताया कि सोसायटी द्वारा 25 अप्रैल से शुरू की गई कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का समापन विश्व रेडक्रॉस दिवस (8 मई) पर होगा। रजिस्ट्रार मनोरोग जीएमसी जम्मू डॉ. प्रीति कौर, एसएचओ छन्नी हिम्मत इंस्पेक्टर सादिक और टीम मशवारा के संसाधन व्यक्तियों ने छात्रों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed