{"_id":"58caa9404f1c1bcd5832a631","slug":"avinash-rai-khanna-statement-on-afspa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में अफस्पा को लेकर भाजपा उपाध्यक्ष का बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में अफस्पा को लेकर भाजपा उपाध्यक्ष का बड़ा बयान
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 16 Mar 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना
- फोटो : FILE PHOTO
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की ओर से राज्य के कुछ इलाकों से अफस्पा हटाने की वकालत करने पर भाजपा ने नाइत्तफाकी जाहिर की है।
पार्टी के राज्य प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा, अफस्पा पर पार्टी का स्टैंड बिल्कुल स्पष्ट है। जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, इस पर फैसला नहीं लिया जा सकता है। केंद्र हालात पर नजर बनाए हुए है और लगातार समीक्षा की जा रही है।
खन्ना ने श्रीनगर और अनंतनाग संसदीय सीटों के उपचुनाव पर कहा, पार्टी के लिए एनडीए की मजबूती महत्व रखती है। पार्टी के कार्यकर्ताओं और प्रदेश नेतृत्व से चर्चा कर राय केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाई जाएगी। भाजपा का उपचुनाव लड़ने या न लड़ने पर अंतिम फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा।

Trending Videos
नेकां नेताओं की सुरक्षा कम करने पर दी सफाई
बैठक में मौजू अविनाश राय खन्ना और सांसद जुगल किशोर
- फोटो : FILE PHOTO
प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा के साथ घाटी में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उपचुनाव पर चर्चा के सिलसिले में आए अविनाश राय खन्ना ने उम्मीद जताई कि जम्मू-कश्मीर सरकार के विकास कार्यों को देखते हुए लोग मतदान करेंगे।
अलगाववादियों की ओर से चुनाव बहिष्कार की अपील संबंधी पूछे जाने पर खन्ना ने कहा, लोगाें को अपनी मर्जी के मुताबिक बड़ी संख्या में मतदान करना चाहिए। लोगाें को राज्य सरकार के कामकाज का आकलन करते हुए मतदान सुनिश्चित करना चाहिए।
खन्ना ने कहा, लोकतांत्रिक व्यवस्था से ही विकास होगा। लोकतंत्र की राह में रोड़े अटकाने से रियासत का भला नहीं होगा। नेशनल कांफ्रेंस द्वारा पार्टी नेताओं की सुरक्षा कम करने के आरोप पर खन्ना ने कहा, सुरक्षा एजेंसियों की समीक्षा के आधार पर ही सुरक्षा दी जाती है। इसमें सुरक्षित व्यक्ति किस पार्टी का है, यह मायने नहीं रखता।