{"_id":"5d53d3888ebc3e6cbf3f6225","slug":"avinash-khanna-targets-congress-on-article-370-said-removal-of-370-will-have-far-reaching-benefits","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी संसद की भाषा बोल रही कांग्रेस, 370 हटाए जाने के दूरगामी फायदे होंगेः अविनाश खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी संसद की भाषा बोल रही कांग्रेस, 370 हटाए जाने के दूरगामी फायदे होंगेः अविनाश खन्ना
Wed, 14 Aug 2019 02:55 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 14 Aug 2019 02:55 PM IST
सार
- अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद देश में उत्सव का माहौल
- केंद्र सरकार की तरफ से लिया गया सबसे बड़ा निर्णय
- अनुच्छेद 370 हटाना शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है
- हालात ठीक होते ही राज्य का दर्जा दिया जाएगा
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अविनाश राय खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना उधमपुर पहुंचे। उन्होंने जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पूरे देश में उत्सव का माहौल है। जम्मू कश्मीर के लोग भी इससे काफी उत्साहित हैं। बट्टलबालियां स्थित भाजपा कार्यालय में दोपहर करीब दो बजे अविनाश राय खन्ना पहुंचे। जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने सभी नेताओं के साथ उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
खन्ना ने नेताओं व कार्यकर्ताओं को अनुच्छेद 370 समाप्त किए जाने की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के उठाए गए इस साहसिक कदम से दूरगामी फायदे होंगे। जम्मू कश्मीर ही नहीं यह निर्णय पूरे देश के लिए ऐतिहासिक निर्णय साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के बाद से अब तक का केंद्र सरकार की तरफ से लिया गया सबसे बड़ा निर्णय है, जो आने वाले समय में देश की एकता और अखंडता को दुनिया भर में कायम रखने के लिए निर्णायक साबित होगा। देश भर में इस निर्णय की प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन
खन्ना ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनके बलिदान के कारण ही आज हमें यह दिन नसीब हुआ है। अनुच्छेद 370 हटाना शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देना है। उन्होंने कहा कि जो लोग यूनियन टेरेटरी बनाए जाने से चिंतित हैं, उनके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं आश्वासन दिया है कि जैसे ही प्रदेश के हालात ठीक होंगे, इसे फिर से राज्य का दर्जा दिया जाएगा।
विज्ञापन
अविनाश राय खन्ना ने कहा कि जब से भाजपा सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया है, तब से कांग्रेस के बयान सबको हैरान कर रहे हैं। पाकिस्तान की संसद में जो बयान पाकिस्तान के नेता दे रहे हैं, वहीं बयान कांग्रेस के नेता भारत में दे रहे हैं। किसी की भी समझ में नहीं आ रहा है कि कांग्रेस नेताओं के कौन से तार पाकिस्तान के साथ जुड़े हुए हैं। देश की जनता को यह प्रश्न कांग्रेस से जरूर पूछना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा चुनाव प्रचार के दौरान घोषणा पत्र में अनुच्छेद 370 हटाने की बात कहती थी। भाजपा का मानना था कि जम्मू कश्मीर में दो निशान दो विधान नहीं चलने दिए जाएंगे। पांच अगस्त को भाजपा ने अनुच्छेद 370 हटाकर अपना वादा पूरा कर लिया है। पांच अगस्त 2019 देश के लिए ऐतिहासिक दिन था।