{"_id":"58b8472c4f1c1b875983086f","slug":"avalanche-warning-in-kupwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में बर्फबारी और बारिश, कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में बर्फबारी और बारिश, कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चेतावनी
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 02 Mar 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
हिमस्खलन
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में जिला प्रशासन ने हिमस्खलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार शाम पांच बजे तक केरन, करनाह, मचैल, टंगधार, बुदनामल, जुमगुंड, नोगाम, कुमकाडी और करालपोरा के ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए क्षेत्रवासियों को पूरे एहतियात बरतने को कहा गया है।
आपात स्थिति में मदद के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। पर्यटक स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग में बर्फबारी के साथ श्रीनगर सहित घाटी के अन्य इलाकों में बारिश हुई। इस बीच वीरवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए सैकड़ों छोटे बड़े वाहनों को भेजा गया। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार रियासत में आगामी 8 मार्च से फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।
कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे चल रहा है। लेकिन आगामी दिनों में मौसम का मिजाज फिर बदलने से पारे में गिरावट आ सकती है। श्रीनगर में वीरवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया और देर शाम तक रुक रुक कर बारिश होती रही।
विज्ञापन
कश्मीर के अन्य हिस्सों में भी यह हाल रहा। जम्मू में मौसम साफ रहा। एसएसपी ट्रैफिक हाईवे संजय भगत के अनुसार शुक्रवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा हाईवे बहाल रहेगा।