फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   avalanche warning in kashmir in next days

कश्मीर घाटी में मौसम की मार, फिर से हिमस्खलन होने की चेतावनी

Mon, 20 Feb 2017 09:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 20 Feb 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
avalanche warning in kashmir in next days
avalanche - फोटो : FILE PHOTO

रियासत में सोमवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश हुई। जम्मू संभाग के भी अधिकतर हिस्सों में बारिश से पारे में गिरावट आई है। रामबन और बनिहाल के बीच सात जगहों पर पस्सियां गिर जाने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद रखा गया।

विज्ञापन


इससे दोनों ओर से सैकड़ों यात्री फंस गए हैं। एसएसपी ट्रैफिक हाईवे संजय भगत के अनुसार खराब मौसम को देखते हुए मंगलवार को भी दोनों ओर से हाईवे बंद रखा जाएगा। मुगल रोड पहले से ही बंद है।
विज्ञापन


इससे कश्मीर का देश के अन्य हिस्से से संपर्क कट गया है। श्री माता वैष्णो देवी में बारिश से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित रही। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलमर्ग समेत कई पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी

avalanche warning in kashmir in next days
गुलमर्ग - फोटो : FILE PHOTO

घाटी के अधिकतर हिस्सों में रविवार की रात से बारिश जारी है। विश्व विख्यात पर्यटक स्थल गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, अमरनाथ ट्रैक, पीर पंजाल सहित अन्य पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। श्रीनगर में 24 घंटों में 9.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। यहां रात का पारा सामान्य से पांच डिग्री चढ़कर 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार रात से हो रही बारिश के कारण रामबन और रामसू के बीच कई जगह पस्सियां हाईवे पर आ गई हैं। सोमवार दिनभर निर्माण कंपनियों द्वारा मशीनों से पस्सियां हटाने का काम जारी रहा।

दोपहर करीब दो बजे चंद्रकोट और रामबन में रुके वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी गई। मिहाड़, सेरी, चंबा, पेट्रोल पंप सेरी, मारोग, डिगडोल, पंडियाल और मगरकोट में देर शाम तक पस्सियां हटाने का काम चल रहा था। 

प्रशासन ने जारी की हिमस्खलन की चेतावनी

avalanche warning in kashmir in next days
हिमस्खलन की चेतावनी - फोटो : FILE PHOTO
मंडलायुक्त कश्मीर ने कारगिल जिले में उच्च श्रेणी और कुपवाड़ा, बांदीपोरा जिला में मध्यम श्रेणी खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। सभी जिला उपायुक्तों को मंगलवार शाम पांच बजे तक हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। हिमस्खलन प्रभावित इलाकों में लोगों से एहतियात बरतने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed