J&K: हिमस्खलन में स्वीडिश नागरिक की मौत, एक को बचाया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Avalanche near second phase Gandola on Affarwat peak Gulmarg.Two skiers got trapped. One skier Daniel from Sweden died.Rescue Team of J&K Police on job to rescue another trapped skier.@MehboobaMufti @spvaid @munirkhan_ips @DIGBaramulla @BaramullaPolice pic.twitter.com/2EhhkoGolj
— J&K Police (@JmuKmrPolice) January 18, 2018विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक स्वीडिश के दो नागरिक डैनियल और बेंजामिन जम्मू-कश्मीर में आए थे। गुलमर्ग में स्कीयर के दौरान वह दोनों हिमस्खलन की चपेट में आ गए। इनमें से डैनियल की मौत हो गई। जबकि पुलिस की रेस्क्यू टीम बेंजामिन को बचा लिया।
स्कीयरों को अनुमति दिए जाने जांच होगी: मीर
आपदा प्रबंधन, राहत पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण मंत्री जावेद मुस्तफा मीर ने गुलमर्ग में हिमस्खलन की घटना के संबंध में सदन में एक वक्तव्य दिया। इसमें एक स्वीडिश स्कीयर डैनियल की मौत और एक अन्य विदेशी स्कीयर बेंजामिन गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने कहा कि सरकार हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में विदेशी स्कीयरों को अनुमति दिए जाने की जांच करेगी। मीर ने बताया कि घायल को टंगमर्ग अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है। डैनियल के शव को टंगमर्ग अस्पताल में रखा गया है।
सरकार मृतक स्कीयर के शव को मूल स्थान स्थानांतरित करने और घायलों को सभी आवश्यक उपचार और समर्थन देने की व्यवस्था कर सकती है। सदन में विधायक मुबारक गुल और विधायक अल्ताफ अहमद वानी द्वारा उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि प्रशासन ने पहले ही हिमस्खलन चेतावनियां जारी की हैं और आगंतुकों को सलाह दी है कि वे हिमस्खलन प्रवण क्षेत्रों में न जाएं।