फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Auto driver drank phenyl on 25 thousand Traffic challan

25 हजार के चालान पर ऑटो चालक ने गटक लिया फिनाइल, यातायात पुलिस के उड़े होश, मचा हड़कंप

Mon, 07 Oct 2019 10:07 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 07 Oct 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
Auto driver drank phenyl on 25 thousand Traffic challan
25 हजार के चालान पर ऑटो चालक ने गटक लिया फिनाइल - फोटो : अमर उजाला

ट्रैफिक नाके पर नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ऑटो जब्त होने के बाद 25 हजार रुपये का चालान कटने लगा तो ऑटो रिक्शा चालक ने आपा खोकर फिनाइल गटक लिया। रविवार को तालाब तिल्लो चुंगी के पास इस घटना ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों हाथ पांव फुला दिए।

विज्ञापन


आनन फानन चालक को अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिर बताई जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो रिक्शा चालक के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने की सिफारिश की है। उधर, ऑटो चालक के फिनाइल पीने की घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



ऑटो चालक संजय कुमार बोहड़ी का रहने वाला है। उसका कहना है कि वह किसी से ऑटो रिक्शा (जेके02एडब्ल्यू-0482) किराए पर लेकर चलाता है। हर दिन उसे ऑटो रिक्शा का 500 रुपये किराया देना होता है। हैरान कर देने वाली बात यह कि वह काफी दिनों से ऑटो चला रहा है लेकिन उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। इसे लेकर दस दिन पहले ही 5 हजार रुपये का चालान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बिना ड्राइविंग लाइसेंस चला रहा था ऑटो

रविवार को तालाब तिल्लो चुंगी के पास उसे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। यूनिफॉर्म न पहनने, ड्राइविंग लाइसेंस न होने, चप्पल पहनकर ऑटो चलाने सहित नए नियमों के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस कर्मी उसका 25 हजार का चालान काटने लगे।

संजय का कहना है कि ऑटो चलाकर होने वाली आमदनी से ही उसका परिवार पलता है। ड्राइविंग लाइसेंस न होने का वह चालान कटवा चुका था। फिर दोबारा से चालान काट रहे थे। वह कहां से 25 हजार रुपये देता। इसलिए उसने आवेश में आकर आटो में पड़ा फिनाइल पी लिया। संजय का कहना है कि उसके पांव में जख्म हैं, इसलिए उसने जूते की जगह चप्पल पहनी थी। लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने चालान में चप्पल पहनने पर भी जुर्माना करना शुरू कर दिया था।


ऑटो चालक के पास कोई भी दस्तावेज नहीं था। ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो जब्त किया तो चालक ने फिनाइल पी लिया। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई तो होगी ही। लोगों को यह बात समझनी होगी। चालक के खिलाफ खुदकुशी करने का मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई है। ऐसा करके ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई को बाधित न किया जाए। लोगों से अपील है कि वह ऐसा न करें।
प्रभु दयाल शर्मा, एएसपी, ट्रैफिक जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed